पांडुलिपि धरोहर हुई डिजिटल : ज्ञान भारतम् एप में पंजीकृत हुईं 09 दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियाँ

Posted On:- 2026-04-10




सूरजपुर (वीएनएस)। जिले में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटल पंजीयन की दिशा में लगातार सार्थक कदम उठाए जा रहें है, जिसके तहत भैयाथान विकासखंड के ग्राम अघिना भंडार निवासी श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा 08 प्राचीन पांडुलिपियाँ वहीं शिवप्रसादनगर गढ़ी के श्री पार्थसारथी द्वारा 01 दुर्लभ प्राचीन धार्मिक अनुष्ठान ग्रंथ को ज्ञान भारतम् एप में पंजीकृत किया गया है।

उक्त विषय पर आज कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन द्वारा दोनों पांडुलिपि धारकों सीधा संवाद भी किया गया, इसके साथ ही उनके साथ विस्तारपूर्वक चर्चा कर पांडुलिपियों की विषयवस्तु, महत्व एवं उनसे जुड़ी जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर डॉ. मोहन साहू, जिला परियोजना अधिकारी; श्री रविंद्र सिंह देव, सहायक संचालक; श्री मनोज  कुमार सिंह एवं श्री पार्थसारथी उपस्थित रहे।

पांडुलिपि पंजीयन की प्रक्रिया - कैसे करें पंजीयन  : 

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के अंतर्गत संचालित इस अभियान में कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। पांडुलिपि पंजीयन के लिए ज्ञान भारतम् एप को गुगल प्ले स्टोर अथवा एप्पल एप्प स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त हलंदइींतंजंउ.बवउ  वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन सर्वे में भाग लिया जा सकता है। वे नागरिक विशेष रूप से आमंत्रित हैं जिनके पास अभी तक सूचीबद्ध अथवा पंजीकृत नहीं हुई पांडुलिपियाँ हैं, जिन्हें अपने समुदाय में पांडुलिपियों की जानकारी है, अथवा जो किसी ऐसी संस्था, संगठन या परिवार का प्रतिनिधित्व करते हैं जो पांडुलिपियों का संरक्षण कर रहा है। 

पांडुलिपि संरक्षण हेतु जिले में व्यापक अभियान जारी हैं : 

कलेक्टर के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं पंजीयन हेतु जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे है। आमजन से अपील भी की जा रही है कि वे अपनी अमूल्य पांडुलिपि धरोहर को ज्ञान भारतम् एप में पंजीकृत कराएँ, ताकि यह बहुमूल्य ज्ञान-संपदा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित हो सके।




Related News
thumb

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध, महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...


thumb

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: लक्ष्मी राजवाड़े

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...


thumb

वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाला खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...


thumb

किसानों को समर्थन मूल्य से किया जा रहा है वंचित: चोवाराम साहू

छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...


thumb

55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...


thumb

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...