रायपुर(वीएनएस)।6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़ के ए-कंपनी कैम्प खल्लारी, थाना नगरी, जिला धमतरी में कर्तव्यस्थ प्रधान आरक्षक 209 श्री राजेश एक्का की ईलाज दौरान 5 अक्टूबर 2025 को आकस्मिक मृत्यु हो गई, वे 14 अक्टूबर 1998 को आरक्षक (जीडी) के पद में नियुक्त हुए थे।
पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा पुलिस कल्याण एवं आश्रित परिजनों को आर्थिक सहायतार्थ “पुलिस सैलरी पैकेज” के तहत विभिन्न बैंकों से एमओयू किया गया है। इस एमओयू के आधार पर श्रीमती निवेदिता पाल, रापुसे, सेनानी 6वीं वाहिनी छ.स.बल रायगढ़ के मार्गदर्शन में 6वीं बटालियन छ.स.बल रायगढ़ के अधि./कर्म. के बैंक सैलरी खातों को “पुलिस सैलरी पैकेज” के तहत अपडेट कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रधान आरक्षक 209 स्व. श्री राजेश एक्का को “पुलिस सैलरी पैकेज” अंतर्गत बीमा राशि भुगतान हेतु सेनानी के सतत प्रयास से भारतीय स्टेट बैंक शाखा जशपुर के सहयोग से स्व. प्र.आर. राजेश एक्का की उत्तराधिकारी पत्नी श्रीमती नीलिमा कुजूर को 10 लाख की बीमित राशि का भुगतान कराया गया। राशि मिलने पर परिजनों द्वारा इसे बड़ी आर्थिक सहायता बताते हुए पुलिस विभाग एवं वाहिनी के अधिकारियों को हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...
महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...
छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...
प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...