बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी भी नहीं कर पाए ऐसा वैभव सूर्यवंशी ने कर दिखाया

Posted On:- 2026-04-08




नई दिल्ली(वीएनएस)।पहली बार बुमराह का सामना करते हुए वैभव ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुवाई करने वाले जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर एक छक्का जड़ा। इस शॉट की हिम्मत देखकर बुमराह के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसे रॉयल्स की टीम ने जीत लिया। इस मैच से ज्यादा चर्चा किसी और चीज को लेकर रही। दरअसल, सभी क्रिकेट फैंस को वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच मुकाबले को बेसब्री से इंतजार था। जब इन दोनों का पहली बार आमना-सामना हुआ तो 15 साल के वैभव ने वह कमाल कर दिखाया जिसे आजतक स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, शुभमन गिल, निकोलस पूरन और ट्रेविस हेड टी20 क्रिकेट में नहीं कर पाए। 

वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहाटी में दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने हैरान कर देना वाला प्रदर्शन किया। पहली बार बुमराह का सामना करते हुए वैभव ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुवाई करने वाले जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर एक छक्का जड़ा। इस शॉट की हिम्मत देखकर बुमराह के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। 

वैभव ने अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल के साथ कुछ देर स्ट्राइक रोटेट करने के बाद उसी ओवर की चौथी गेंद पर एक बार फिर बुमराह का सामना किया। धीमी गेंद आने का अंदाजा लगाते हुए उन्होंने गेंद को जल्दी भाप लिया और उसे सीधे मिड विकेट स्टैंड्स में भेज दिया। इस तरह वैभव ने बुमराह को दो छक्के जड़े। वैभव सूर्यवंशी की पारी छोटी थी लेकिन बेहद प्रभावित करने वाली थी। उन्होंने महज 14 गेंदों में ताबड़तोड़ 39 रन बनाए।

वैभव ने इस असाधारण प्रदर्शन के साथ कड़े बड़े नामों को पछाड़ दिया है। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, शुभमन गिल और निकोलस पूरन जैसे टी20 के बड़े खिलाड़ी बुमराह के खिलाफ एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ गेंद को बाउंड्री पार भेजा बल्कि एक ही ओवर में दो बार ऐसा कर दिखाया। 



Related News
thumb

लॉर्ड्स में भारतीय क्रिक्ट महिला टीम ने ऐतिहासिक टेस्ट २७० रनों से...

इस जीत में यस्तिका भाटिया, क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में क्रांति ने गेंदबाज़ी में कमाल दिखाया और पाँच विकेट लिए...


thumb

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराया

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीत लिया है। इसके साथ ही टीम ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड को इस जी...


thumb

बेन स्टोक्स के संन्यास पर कोच मैकुल ने तोड़ी चुप्पी

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने 28 जून रविवार को न...


thumb

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का...

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने अब खुद को साबित करने की नई चुनौती होगी। इसी कड...


thumb

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज लाइव कैसे देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच अब टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। श्रेयस अय्यर का कप्तान के तौर पर आगाज काफी खराब हुआ है। आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल...


thumb

जर्मनी का टूटा वर्ल्ड कप का सपना

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फीफा रैंकिंग में 34वें स्थान पर मौजूद पैराग्वे ने चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मन...