जर्मनी का टूटा वर्ल्ड कप का सपना

Posted On:- 2026-06-30




पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में किया बड़ा उलटफेर

नई दिल्ली (वीएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फीफा रैंकिंग में 34वें स्थान पर मौजूद पैराग्वे ने चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। निर्धारित 90 मिनट और एक्स्ट्रा टाइम तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। मैच में पैराग्वे ने पहले हाफ के 42वें मिनट में बढ़त बनाई। मिगुएल अल्मिरोन ने शानदार पास से माटियास गालार्जा को गेंद पहुंचाई, जिन्होंने बेहतरीन क्रॉस दिया। जर्मन डिफेंडरों से पूरी तरह खाली खड़े जूलियो एनसिसो ने हेडर लगाकर गोल दाग दिया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत में जर्मनी ने वापसी की। 52वें मिनट में फ्लोरियन विर्ट्ज के क्रॉस पर काई हैवर्ट्ज ने शानदार हेडर लगाकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन कोई भी निर्णायक गोल नहीं कर सका। एक्स्ट्रा टाइम के 102वें मिनट में ऐसा लगा कि जर्मनी ने बढ़त हासिल कर ली है। जोनाथन ताह ने कॉर्नर पर हेडर से गेंद जाल में पहुंचा दी, लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफरी यानी VAR के रिव्यू में पता चला कि वाल्डेमार एंटोन ने गोलकीपर ऑरलैंडो गिल को धक्का दिया था। इसके चलते गोल रद्द कर दिया गया और पैराग्वे को बड़ी राहत मिली।




Related News
thumb

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराया

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीत लिया है। इसके साथ ही टीम ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड को इस जी...


thumb

बेन स्टोक्स के संन्यास पर कोच मैकुल ने तोड़ी चुप्पी

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने 28 जून रविवार को न...


thumb

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का...

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने अब खुद को साबित करने की नई चुनौती होगी। इसी कड...


thumb

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज लाइव कैसे देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच अब टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। श्रेयस अय्यर का कप्तान के तौर पर आगाज काफी खराब हुआ है। आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल...


thumb

SRH की मालकिन काव्या मारन और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर की हो रही है शा...

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक सिंगर और कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें आजकल सोशल मीडिया और मीडिया में बह...