बेन स्टोक्स के संन्यास पर कोच मैकुल ने तोड़ी चुप्पी

Posted On:- 2026-06-30




कहा- मैंने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की

नई दिल्ली (वीएनएस)। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने 28 जून रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान संन्यास की घोषणा की। सोमवार को इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के के खिलाफ मैच में 160 रनों से हार मिली। कीवी टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। इस हार के बाद अब इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने स्टोक्स के संन्यास पर चुप्पी तोड़ी है। मैकुलम ने माना कि स्टोक्स अपने फैसले पर पूरी तरह अडिग थे और एक बार मन बनाने के बाद उन्हें रोकना या उनका फैसला बदलना बेहद मुश्किल था।

इंग्लैंड की हार के बाद स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कोच मैकुलम ने कहा कि कल जब उन्होंने मुझे ये बताया कि वह संन्यास ले रहे हैं, तो पहले तो मैंने उन्हें रोकने और मनाने की कोशिश की। लेकिन उनके साथ बातचीत में ये जल्द ही यह साफ हो गया कि वह अपना मन बना चुके हैं और अपने इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं। मैकुलम ने आगे भावुक होते हुए कहा कि उस मोड़ पर आकर, आपको बस थोड़ा दुख महसूस होता है क्योंकि आप पिछले चार सालों से इस सफर में एक साथ थे और यह बेहद रोमांचक सफर था। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे स्टोक्स के साथ इतने करीब से काम करने का मौका मिला और मैं उन्हें अपना एक बहुत अच्छा दोस्त मानता हूं।



Related News
thumb

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराया

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीत लिया है। इसके साथ ही टीम ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड को इस जी...


thumb

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का...

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने अब खुद को साबित करने की नई चुनौती होगी। इसी कड...


thumb

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज लाइव कैसे देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच अब टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। श्रेयस अय्यर का कप्तान के तौर पर आगाज काफी खराब हुआ है। आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल...


thumb

जर्मनी का टूटा वर्ल्ड कप का सपना

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फीफा रैंकिंग में 34वें स्थान पर मौजूद पैराग्वे ने चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मन...


thumb

SRH की मालकिन काव्या मारन और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर की हो रही है शा...

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक सिंगर और कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें आजकल सोशल मीडिया और मीडिया में बह...