जानबूझकर की गई गलती जनता माफ नहीं करती

Posted On:- 2026-04-08




सुनील दास

राजनीति में नेताओं को रोज कुछ न कुछ कहना होता है, चुनाव के समय तो एक दिन में कई जगह भाषण देना रहता है,एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ तीखी टिप्पणी करनी होती है।झूठ भी बोलना पड़ता है।कभी कभी ऐसे में बड़े नेताओं से जल्दी जल्दी में कहना कुछ होता है और कह कुछ और जाते है। कभी कभी ऐसा अनजाने में हो जाता है और कभी कभी ऐसा जानबूझकर किया जाता है।जब अनजाने में ऐसा हो जाता है तो नेता को एहसास हो जाता है कि उससे गलती हो गई है और वह तुरंत अपनी गलती मानकर माफी भी मांग लेता है,उसे ऐसे में माफ करने की गुंजाइश रहती है।जनता मान लेती है कि जल्दी जल्दी में गलती हो गई,माफ कर दिया जाए।

राजनीति में ऐसी गलती जब चुनाव के वक्त एक वर्ग विशेष का वोट लेने के लिए किसी राजनीतिक दल का नेता जानबूझकर ऐसी गलती करता है और उसके लिए तुरंत माफी मांगने की जगह कई दिन बाद जब उसे पार्टी के लोग एहसास दिलाते हैं कि आपने तो केरल में बड़ी गलती कर दी है।इससे केरल में राजनीतिक फायदा भले हो लेकिन आने वाले चुनाव में गुजरात में तो हार अभी से तय हो गई है। तो बड़ा नेता कुछ दिन पार्टी को गुजरात चुनाव में राजनीतिक नुकसान हो इसके लिए माफी मांगता है और माफी भी ऐसी मांगता है कि वह दिल से मांगी गई माफी ही नहीं लगती है।ऐसे में गुजरात की जनता उस नेता को कैसे माफ कर सकती है, जिस पार्टी के वह है, उस पार्टी को कैसे माफ कर सकती है।

केरल चुनाव में ही गुजरात मेें कांग्रेस की हार तय कर देने वाले नेता कौई और नहीं कांग्रेस के राष्ट्रीूय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैं।उन्होंने केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए प्रचार करने गए थे। इसी दौरान उन्होंने जानबूझकर केरल के लोगों का वोट लेने के लिए कह दिया कि मोदी जी आप गुजरात के अनपढ़ लोगों को बेवकूफ बना सकते हो लेकिन केरल के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते।उनको यहां पर पीएम मोदी के खिलाफ कुछ कहना था और उन्होंने कह दिया गुजरात के लोगों के खिलाफ। भाजपा तो ऐसे मुद्दों को उठाने में माहिर है। भाजपा नेताओं ने इसे गुजरातियों के अपमान का मुद्दा बना दिया। 

भाजपा ने इसकी कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस के डीएनए में गुजरात विरोधी जहर बहता है।गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि खरगे ने न केवल गुजरात की जनता का अपमान किया है बल्कि महात्मा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल की पवित्र भूमि की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन किसी राज्य के सभी नागरिकों का अपमान करना,उनकी बौध्दिक क्षमता पर सवाल उठाना अशोभनीय है, इससे कांग्रेस की बीमार मानसिकता उजागर होती है।

पार्टी के लोगों ने उनको एहसास दिलाया तो अध्यक्ष खरगे ने माफी भी ढंग से नही मांगी है। उन्होंने कहा है कि केरल विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने गुजरात के लोगों पर कुछ टिप्पणी की थी,जिसे जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।फिर भी वह अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त करते हैं। जब गलती हो गई है तो सीधे माफी मांगना चाहिए कि हां गलती हो गई है, मैं माफी मांगता हूं। ऐसा भी नहीं है कि उन्होंने ऐसी गलती पहली बार की है पहले भी गुजरात चुनाव के समय उन्होंने गलती की थी, पीएम मोदी को दस सिर वाला रावण कहा था और परिणाम कांग्रेस चुनाव हार गई थी। किसी भी पार्टी का अध्यक्ष ऐसी गलती नहीं करता है कि उसकी पार्टी चुनाव हार जाए लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ऐसे अध्यक्ष हैं वह ऐसी गलती बार बार करते रहते हैं और माफी भी मांगते है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का मालूम रहना चाहिए कि जनता जानबूझकर की गई गलती को माफ नहीं करती है।



Related News
thumb

इस बार बंगाल की जनता डरने वाली नहीं है

पं.बंगाल की राजनीति में हिंसा करके लोगों को डराने का एक लंबा व पुराना इतिहास रहा है। चुनाव के पहले और चुनाव के बाद लोगों को डराने के लिए बहुत कुछ क...


thumb

अपनी नाकामी छिपानी है दूसरे की नाकामी गिनाओ

राजनीति में ऐसा अक्सर राजनीतिक दल करते हैं उनको किसी राज्य में अपनी नाकामी छिपानी होती है तो वह उस राज्य के दूसरे सत्तारूढ़ दल की नाकामी गिनाते रहत...


thumb

पार्टी टूटती है जब नेता तानाशाह हो जाता है

देश में बहुत कम राजनीतिक दल हैं जो किसी आंदोलन के कारण बने हैं। आम आदमी पार्टी एक ऐसा ही राजनीतिक दल है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में हुए आंदोलन स...


thumb

सचिन खेल को बढ़ावा देने बस्तर आए,यही बड़ी बात है

देश के महान किक्रेट खिलाडी़ सचिन छत्तीसगढ़ तो कई बार क्रिकेट खेलने आए हैं। इस बार वह छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र बस्तर आए है सचिन जैसे महान खिलाड़...


thumb

केजरीवाल ने चला था दांव, फेल हो गया

यह सच है कि राजनीति में आरोपों का बड़ा महत्व होता है। राजनीति में रोज एक राजनीतिक दल के नेता विरोधी दल व उसके नेताओं पर आरोप लगाते रहते हैं। बदले म...


thumb

नेतृत्व ने की गलती, कांग्रेस को बरसों सफाई देनी पड़ेगी

राजनीतिक दल का नेतृत्व समझदार होता है,दूरदर्शी होता है,बड़े राजनीतिक फायदे और नुकसान को समझता है तो पार्टी को राजनीतिक नुकसान नहीं होता है,पार्टी क...