देश के महान किक्रेट खिलाडी़ सचिन छत्तीसगढ़ तो कई बार क्रिकेट खेलने आए हैं। इस बार वह छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र बस्तर आए है सचिन जैसे महान खिलाड़ी के लिए बस्तर के बच्चों के लिए समय निकालकर खेलों को बढ़ावा देने के लिए आना ही अपने आप में बड़ी बात है। देश में कई खेलों के बड़े बड़े खिलाड़ी हैं, वह अपने राज्य में अपने क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने का काम करते होंगे।सचिन भी चाहते तो अपने राज्य महाराष्ट्र तक ही सीमित रहकर वहां के बच्चों में खेल को बढ़ावा देने का काम कर सकते थे।किक्रेट अकादमी खोलकर बच्चों को किक्रेट का प्रशिक्षण दे सकते थे और पैसा कमा सकते थे लेकिन उन्होंने बस्तर को चुना खेल को बढ़ावा देने के लिए। उनकी यही सोच उनको बाकी बड़े खिलाड़ियों से अलग करती है।आजकर बड़े खिलाड़ी तो पैसा बहुत कमाते हैं लेकिन पैसों का सदुपयोग करना नहीं जानते हैं.जिस देश के लोगों ने उनको पैसा दिया है, वह देश के बच्चों के लिए उस पैसे का एक हिस्सा खर्च नहीं करना चाहते हैं। सचिन ने पैसा कमाया है तो वह कमाए पैसों का सदुपयोग भी कर रहे हैं।
पीएम मोदी जब भी देश के किसी प्रतियोगिता में विजयी खिलााड़ियों से मिलते हैं तो चाहे वह ओलिंपिक विजेता को,विश्वकप विजेता है, महिला हों या पुरुष खिलाड़ी है पैरा खिलाडी़ हो उनसे यह जरूर कहते हैं कि आप अपने शहर के तीन स्कूल में जरूर जाना, शहर के बच्चों के बीच जरूर जाना।इससे बच्चों को खेलने की प्रेरणा मिलती है।सचिन तो इस मामले में सभी खिलाड़ियों से ज्यादा लोकप्रिय है और वह जैसा जीवन जीते हैं, उससे उनको देश का सबसे आदर्श खिलाड़ी माना जा सकता है। वह आज जब बस्तर आए तो ऐसा लगा कि महान लोगों की सोच में कितनी समानता होती है, पीएम मोदी चाहते है कि महान खिलाड़ियों को बच्चों को बीच जाना चाहिए और महान खिलाड़ी सचिन बस्तर के बच्चों के बीच आते हैं तो बच्चों को बड़ी प्रेरणा मिलना स्वाभाविक है। देश के महान खिलाड़ी से देश के बच्चों को महान खिलाडी़ बनने की प्रेरणा मिलती है। ।देश मे एक महान खिलाड़ी होने पर कई महान खिलाड़ी पैदा होने की पूरी संभावना होती है।
सचिन ने इस देश में क्रिकेट का सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनाया है। आज देश में सबसे ज्यादा क्रिकेट खिलाड़ी हैं तो उनमें ज्यादातर ने सचिन को ही क्रिक्रेट खेलते देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया और आज देश में विराट कोहली,युवराज,रोहित शर्मा,धोनी आदि दूसरी पीढ़ी के खिलाड़ियों के बाद आज देश में क्रिकेट में क्रिकेट की तीसरी व चौथी पीढ़ी तैयार हो रही है।बड़े खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर ही खिलाड़ी बड़ा खिलाड़ी बनने का सपना देखता है और कपिल,गावस्कर को देखकर सचिन सचिन बनता है तो सचिन को देखकर विराट कोहली, युवराज आदि बनते हैं।विराट कोहली के बाद अभिषेक,वैभव बडा खिलाड़ी बनने का सपना देखते हैं। किसी देश में एक महान खिलाड़ी पैदा होता है तो उसके बाद उससे प्रेरणा लेकर कई महान खिलाड़ी पैदा होते हैं।
सचिन ने बचपन में मुंबई की गलियों मे क्रिकेट खेलकर महान खिलाड़ी बने है वह जानते हैं कि बस्तर जैसे आदिवासी क्षेत्रों में तो खेल की सुविधाओं की बहुत कमी होगी लेकिन खेल प्रतिभा बहुत होगी। यही वजह है कि वह बस्तर आकर कहते हैं कि खेल के प्रति जुनून के साथ ही खेल सुविधाओं का होना जरूरी है कम से मेें कम न्यूनतम सुविधाएं तो होनी चाहिए। आदि एक अच्छा मैदान खेलने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है।यही वजह है सचिन का जोर शुरुआत में बस्तर में खिलाड़ियों को कुछ अच्छे मैदान उपलब्ध कराना है।वह ऐसा कर रहे तो माना जा सकता है कि वह ऐसा करने में जरूर सफल होंगे।
मैदान के बाद खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की जरूरत होती है तो सचिन के फाउंडेशन का प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों को ही खेल का प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षक बनाया जाए।सचिन ने इस साल शुरुआत की है। आने वाले समय में बस्तर में खेलों का विकास होगा और अच्छे खिलाड़ी बस्तर से निकलकर देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। सरकार भी अपने स्तर पर बस्तर व सरगुजा ओलिंपिक का आयोजन कर राज्य के आदिवासी युवाओं को खेल मंच मुहैया करा रही है।इससे आदिवासी क्षेत्र की प्रतिभाओं का अपने प्रतिभा प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है।इस काम में सचिन के शामिल होने से यह काम और अच्छे से हो सकेगा और वह बस्तर जो कभी नक्सलियों आतंक के लिए बदनाम था आने वाले समय में अपने खिलाड़ियों के खेल के कारण जाना जाएगा ।सचिन ने कहा है कि बस्तर में हीरे है उनको तराशने की जरूरत है तो यह हीरे एक दिन जरूर अपनी चमक से दुनिया को हैरान करेंगे।
राजनीति में ऐसा अक्सर राजनीतिक दल करते हैं उनको किसी राज्य में अपनी नाकामी छिपानी होती है तो वह उस राज्य के दूसरे सत्तारूढ़ दल की नाकामी गिनाते रहत...
देश में बहुत कम राजनीतिक दल हैं जो किसी आंदोलन के कारण बने हैं। आम आदमी पार्टी एक ऐसा ही राजनीतिक दल है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में हुए आंदोलन स...
यह सच है कि राजनीति में आरोपों का बड़ा महत्व होता है। राजनीति में रोज एक राजनीतिक दल के नेता विरोधी दल व उसके नेताओं पर आरोप लगाते रहते हैं। बदले म...
राजनीतिक दल का नेतृत्व समझदार होता है,दूरदर्शी होता है,बड़े राजनीतिक फायदे और नुकसान को समझता है तो पार्टी को राजनीतिक नुकसान नहीं होता है,पार्टी क...
देश का विपक्ष पीएम मोदी व भाजपा को गलत साबित करने का मौका ढूंढता रहता है. इसके लिए वह पीएम मोदी कुछ भी करते हैं या कहते हैं तो उसकी कोशिश यह बताने ...