पति ने की पत्नी की हत्या, ताने से नाराज होकर वारदात को दिया अंजाम

Posted On:- 2026-04-03




बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के खजरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति राजेश साहू अपनी पत्नी कुंती साहू के तानों से नाराज था। बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा शराब पीने और काम नहीं करने को लेकर ताना मारने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच एसडीओपी विजय ठाकुर के नेतृत्व में की जा रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।

फिलहाल बिलाईगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Related News
thumb

रोजगार सहायक से राशि वसूल करने सीईओ ने जारी किया आदेश

कलेक्टर सरगुजा के समक्ष जनपद पंचायत उदयपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही स...


thumb

अम्बिकापुर जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक 18 अप्रैल को

अम्बिकापुर कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष, सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की अध्यक्षता में शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कि...


thumb

अम्बिकापुर जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक 13...

अम्बिकापुर कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष, सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की अध्यक्षता में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया ...



thumb

जिले के अंतिम छोर तक मिल रहा लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ

राज्य शासन के निर्देशानुसार विकासखण्डवार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओ...


thumb

एकीकृत कृषि और आजीविका के लिए 'दीदी के बखरी' से आ रही नई क्रांति

सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण और मछली पालन ग्रामीण भारत में समृद्धि, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता के प्रमुख स्तंभ बन रहे ह...