बिलाईगढ़ (वीएनएस)। नगर पंचायत भटगांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा नगर "द" में दूसरी कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के प्रधान पाठक ने बच्चे को लकड़ी के डंडे से मार दिया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई और वह लहूलुहान हो गया।
यह घटना 24 फरवरी की है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बच्चे का सिर फट गया और उसकी स्कूल यूनिफॉर्म खून से भीग गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिवार के सदस्य कुछ जनप्रतिनिधियों और पड़ोसियों के साथ स्कूल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने प्रधान पाठक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर पहुंचे मीडिया से बातचीत में परिजनों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने लकड़ी के बिटनुमा डंडे से बच्चे के सिर पर वार किया, जिससे गंभीर चोट आई। उनका कहना है कि स्कूल में बच्चों के साथ इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं, संबंधित प्रधान पाठक ने मीडिया को बताया कि उन्होंने बच्चे को डंडे से मारा था, लेकिन सिर पर लगी चोट डंडे से नहीं लगी है। उनका कहना है कि चोट किस कारण से लगी, इसकी जांच की जानी चाहिए।
घटना के बाद स्थानीय स्तर पर मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। परिजनों ने शिक्षा विभाग से शिकायत करने की बात कही है। फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई और जांच की प्रतीक्षा की जा रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमज...
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उत्तरजीविता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। जिला...
जब हौसले मजबूत हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सामाजिक, आर्थिक और दिव्यांगता जैसी चुनौतियां भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। दिव्यांगता शरीर की ...
सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत मंगलवार को कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोण्डागांव जिले में विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों मे...
राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों और आ...