दिव्यांग प्रमाणीकरण व यूडीआईडी निर्माण शिविर में 110 दिव्यांगजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Posted On:- 2026-08-26




मोहला (वीएनएस)। कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिला स्तरीय दिव्यांग प्रमाणीकरण एवं UDID निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला मेडिकल विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। साथ ही दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं UDID कार्ड निर्माण की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

शिविर में विभिन्न श्रेणियों के कुल 110 दिव्यांगजनों का परीक्षण एवं प्रमाणीकरण किया गया। इनमें मानसिक रोग से संबंधित 8, श्रवण बाधित 11, अस्थि बाधित 67, सिक्ल सेल 2, मूक-बधिर 17 तथा दृष्टि बाधित 5 दिव्यांगजन शामिल रहे।

शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर आवश्यक चिकित्सकीय जांच, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा UDID कार्ड से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इससे दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा दिव्यांगजनों को निर्धारित शिविरों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में मानपुर विकासखंड एवं उपखंड मुख्यालय के रूप में शामिल है, जहां आयोजित इस शिविर से क्षेत्र के दिव्यांगजनों को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण सुविधा मिली।




Related News
thumb

जिले में फॉस्टर केयर की ऐतिहासिक शुरुआत, बालक को मिला नया परिवार और...

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है।


thumb

नक्सल पुनर्वास नीति के तहत 5 नक्सल पीड़ित परिवारों के सदस्यों को मि...

नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल ...


thumb

बहनों की तरक्की-परिवार की शान, विष्णु भैया का यही अभिमानः महतारी वं...

कहते हैं, मुश्किलें इंसान को तोड़ने आती हैं, लेकिन हौसला उन्हें अवसर में बदल देता है। ग्राम चंदूर की रितिका दोरिवार ने विपरीत परिस्थितियों के बीच सं...


thumb

बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार : महतारी वंदन योजना...

“हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान।” यह भाव आज उन महिलाओं के जीवन में दिखाई दे रहा है, जिन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ...


thumb

कलेक्टर कुंदन ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर सुनीं स...

कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार 25 अगस्त को जिले के सुदूरवर्ती इलाकों का भ्रमण कर अंतिम छोर में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी त...