बहनों की तरक्की-परिवार की शान, विष्णु भैया का यही अभिमानः महतारी वंदन योजना से रितिका ने रची स्वावलंबन की कहानी

Posted On:- 2026-08-26




तारलागुड़ा सेक्टर की रितिका ने 1000 रुपये की मासिक सहायता को बनाया आत्मनिर्भरता की पूंजी

बीजापुर (वीएनएस)। कहते हैं, मुश्किलें इंसान को तोड़ने आती हैं, लेकिन हौसला उन्हें अवसर में बदल देता है। ग्राम चंदूर की रितिका दोरिवार ने विपरीत परिस्थितियों के बीच संघर्ष करते हुए आज आत्मनिर्भरता की ऐसी कहानी लिखी है, जो दूसरी बहनों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

वर्ष 2019 रितिका के जीवन का सबसे कठिन दौर था, जब उनके पति ने उनका साथ छोड़ दिया। परिवार की जिम्मेदारी अचानक उनके कंधों पर आ गई। ऐसे समय में उनकी मां ने उनका हाथ थामा, हिम्मत दी और आगे बढ़ने का भरोसा दिलाया। मां के इसी संबल और अपनी मेहनत को रितिका ने अपनी ताकत बनाया।

विष्णु भैया का भेजा 1000 रुपये बना आत्मनिर्भरता का सहारा : 

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना रितिका के जीवन में उम्मीद की नई किरण लेकर आई। योजना के तहत मिलने वाली प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि को उन्होंने खर्च करने के बजाय धीरे-धीरे बचाना शुरू किया। छोटी-छोटी बचत से तैयार हुई यही राशि आगे चलकर उनकी आत्मनिर्भरता की पूंजी बनी। रितिका ने इसी बचत के सहारे अपनी छोटी-सी किराना दुकान शुरू की। आज दुकान से होने वाली आमदनी उनके परिवार के जीवन-यापन का सहारा बनी हुई है। अब रितिका किसी पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि स्वयं अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। रितिका भावुक होकर कहती हैं, “वो 1000 रुपये मेरे लिए सिर्फ पैसे नहीं हैं। जब घर में जरूरत बढ़ जाती है, बच्चों की पढ़ाई या राशन की जरूरत होती है, तो विष्णु भैया का भेजा यही 1000 रुपये मेरा सहारा बनता है।

इसी राशि को बचाकर मैंने दुकान शुरू करने की हिम्मत जुटाई।” रितिका की कहानी बताती है कि महतारी वंदन योजना की आर्थिक सहायता केवल मासिक सहयोग नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की शुरुआत भी बन सकती है। सही सोच, बचत और मेहनत से छोटी-सी सहायता को भी स्थायी आय के साधन में बदला जा सकता है। आज रितिका आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार की जिम्मेदारी निभा रही हैं। उनकी सफलता इस बात का उदाहरण है कि जब सरकार का सहयोग, परिवार का संबल और महिला का हौसला एक साथ मिलता है, तो परिस्थितियां भी बदलने लगती हैं। बहनों की तरक्की ही परिवार की शान है, और यही विष्णु भैया का अभिमान है।




Related News
thumb

दिव्यांग प्रमाणीकरण व यूडीआईडी निर्माण शिविर में 110 दिव्यांगजनों क...

कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य के...


thumb

जिले में फॉस्टर केयर की ऐतिहासिक शुरुआत, बालक को मिला नया परिवार और...

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है।


thumb

नक्सल पुनर्वास नीति के तहत 5 नक्सल पीड़ित परिवारों के सदस्यों को मि...

नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल ...


thumb

बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार : महतारी वंदन योजना...

“हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान।” यह भाव आज उन महिलाओं के जीवन में दिखाई दे रहा है, जिन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ...


thumb

कलेक्टर कुंदन ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर सुनीं स...

कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार 25 अगस्त को जिले के सुदूरवर्ती इलाकों का भ्रमण कर अंतिम छोर में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी त...