बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ क्षेत्र स्थित एक शासकीय मिडिल स्कूल में शिक्षकों की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में यूनिफॉर्म पहने आठ बच्चे रंगाई-पुताई और अन्य कार्यों में उपयोग होने वाली बड़ी स्टूल/सीढ़ी को सड़क पार कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में बच्चे जान जोखिम में डालकर सड़क किनारे से भारी स्टूल उठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी छात्र सलिहघाट के शासकीय मिडिल एवं हाई स्कूल में अध्ययनरत हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
मामला मीडिया तक पहुंचने के बाद चर्चा में आया है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
इस संबंध में ब्लॉक शिक्षाधिकारी एस.एन. साहू से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
अब देखना होगा कि संबंधित स्कूल प्रबंधन और जिम्मेदारों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...
महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...
छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...
प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...