बंगलूरू (वीएनएस)। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ राज्य के दिग्गज नेताओं की बैठकों ने सियासी पारा गरमा दिया है। इस मुद्दे पर कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे की प्रतिक्रिया सामने आई है। क्या कर्नाटक में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बने रहेंगे के सवाल प्रियांक खरगे ने कहा कि सब कुछ ठीक है और आलाकमान जो भी फैसला लेता है, उसका पालन सभी कर रहे हैं, चाहे वह अभी के लिए हो या भविष्य में।
'राज्य में चुनाव हों या संसदीय चुनाव मेरे पिता....'
कर्नाटक के मंत्री शिवानंद पाटिल की कथित टिप्पणी पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, 'जब भी राज्य में चुनाव होते हैं, मल्लिकार्जुन खरगे मुख्यमंत्री पद के दावेदार होते हैं। जब भी संसदीय चुनाव होते हैं, वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार होते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, संख्या मायने रखती है और मल्लिकार्जुन खरगे को जो भी कहना है, वह कहेंगे।'
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर भाजपा पर बरसे प्रियांक
प्रियांक खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'जब हम सब एक ही सुर में बोल रहे हैं, तो उनकी दुविधा कहां है? भाजपा को कोई मुद्दा ही नहीं मिल रहा है। जब भी वे कोई मुद्दा उठाते हैं, वे औंधे मुंह गिर पड़ते हैं। समस्या उनमें है, हममें नहीं।'
नेतृत्व परिवर्तन पर विपक्षी भाजपा नेता आर अशोक के बयान पर प्रियांक ने कहा, 'अशोक अब बेरोजगार हैं। ढाई साल हो गए हैं जब से वे क्रांति-क्रांति चिल्ला रहे हैं। क्रांति उनकी पार्टी में हुई है। उन्होंने यतनाल को निकाल दिया। क्रांति उनकी पार्टी में हो रही है। वे विपक्ष के नेता और भाजपा अध्यक्ष बने रहने की भीख मांग रहे हैं। अपनी पार्टी की कमजोरियों को छिपाने के लिए वे ऐसा दिखावा कर रहे हैं जैसे कांग्रेस में कोई बड़ी क्रांति हो रही है।'
राहुल गांधी से मुलाकात पर क्या बोले?
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात पर उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी बेंगलुरु टेक समिट के लिए आने वाले थे। उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर्सनल कंप्यूटर लॉन्च करना था। मैंने उनसे समय मांगा था। इसलिए हम वहां गए और उन्हें एआई पीसी दिखाया। क्या मुझे अपने हाईकमान को विभाग की ओर से किए जा रहे असाधारण काम को नहीं दिखाना चाहिए?'
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व सीजेआई बीआर गवई ने संविधान की भूमिका पर बेहद स्पष्ट और सारगर्भित विचार रखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 नवंबर 2025 को भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I का वर्चुअल अनावरण किया। इस ऑर्बिटल रॉकेट को स्पेस स्टार्टअप ...
भाजपा ने बिहार में मिली शानदार सफलता के बाद जनवरी 2026 तक अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को तेज कर दिया है, जिसमें 29 राज्यों में ...
रेयर अर्थ मैग्नेट मुद्दे पर सरकार का निर्णय तकनीकी संप्रभुता की ओर निर्णायक कदम है।
हरियाणा में एक दर्दनाक हादसे में राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रोहतक के लाखनमाजरा स्टेडियम में मंगलवार सुबह अभ्यास के...
संविधान दिवस, 2025 के उपलक्ष्य में संसद के संविधान सदन में बुधवार को समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सेंट्रल हॉल में हो रहे इस कार्यक्रम की अध्यक्ष...