सौर सुजला योजना बनी किसानों की ऊर्जा क्रांति, 8893 किसानों को मिला लाभ

Posted On:- 2025-11-12




अम्बिकापुर (वीएनएस)। खेती में ऊर्जा की बाधा दूर कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली सौर सुजला योजना सरगुजा जिले में किसानों के लिए ‘ऊर्जा क्रांति’ साबित हो रही है। सूर्य ऊर्जा आधारित सिंचाई पंपों की स्थापना से खेती को निर्बाध पानी मिल रहा है, जिससे न केवल द्विफसलीय क्षेत्र बढ़ा है, बल्कि किसानों की आय में स्थायी वृद्धि हो रही है।

वर्ष 2016-17 से अब तक सरगुजा जिले के 8893 किसानों को योजना का लाभ मिल चुका है। उप संचालक कृषि श्री पीताम्बर सिंह दीवान ने बताया कि सौर पंप मिलने से सिंचाई के लिए बिजली की निर्भरता खत्म हो गई है और खेतों में वर्षभर उत्पादन की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इससे लागत में कमी और आय में बढ़ोतरी के साथ किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास कम से कम 1 एकड़ भूमि होना आवश्यक है। किसान आवश्यक दस्तावेज जैसे बी-1, खसरा, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, 2 पासपोर्ट फोटो, जल स्त्रोत का फोटो, सरपंच अनापत्ति पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र आदि के साथ अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। किसानों के लिए 2 भ्च्, 3 भ्च् और 5 भ्च् की पंप क्षमता उपलब्ध कराई जाती है, जिसमें वर्गवार अंशदान अलग-अलग निर्धारित है।

शासन की ओर से वर्गवार कृषक अंशदान में पंप क्षमता 2 एचपी पर अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति 5000 रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग 9000 रुपए एवं सामान्य वर्ग 16000 रुपए, 3 एचपी अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति को 7000 रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग 12000 रुपए एवं सामान्य वर्ग 18000 रुपए, वहीं 5 एचपी अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति 10000 रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग 15000 रुपए एवं सामान्य वर्ग 20000 रुपए इसके अतिरिक्त 4800 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क देय है।

लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम ईरगंवा निवासी कृषक श्री लबेद सिंह ने बताया कि पूर्व में वे अपनी 2.665 हेक्टेयर भूमि में केवल धान की खेती ही कर पाते थे, लेकिन सौर पंप लगवाने के बाद वर्षभर सिंचाई उपलब्ध होने से अब वे धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन, सब्जियां, फलदार वृक्ष एवं फूल उत्पादन तक कर रहे हैं। इसके साथ ही मछली पालन से भी उनकी आय में वृद्धि हुई है। श्री लबेद सिंह ने बताया कि सौर सुजला योजना से उनका कृषि व्यवसाय मजबूत हुआ है उन्होंने इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किया। सौर सुजला योजना की निरंतर प्रगति से सरगुजा जिले में कृषि उत्पादन, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिल रही है।



Related News
thumb

जिले के किसानों को अब तक 4484 क्विंटल बीज का वितरण

कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘सोसायटी में यूरिया-बीज की कमी, भटक रहे किसान’ के संबंध में जानकारी...


thumb

पंजीकृत महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा हेतु मिलेगी 01 लाख 50 हजार रुपये...

छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ संचालित है जिसके अन्तर्गत म...


thumb

05 से 17 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क

जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से 17 वर...


thumb

कन्या शिक्षा को नई उड़ान: सुभाष चंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालयों मे...

जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र ...


thumb

डॉ. आशा लकड़ा 2 से 4 जुलाई तक रहेंगी जशपुर प्रवास पर, 3 जुलाई को होग...

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा 02 जुलाई से 04 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के शासकीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे अनुसूचित जनजात...


thumb

सरकार बनी किसानों की ताकत : जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-ब...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में जशपुर जिले में प्रभावी कार्य क...