अवैध प्रतिबंधित इंजेक्शन एवं टेबलेट बिक्री करने वाले पर पुलिस का प्रहार

Posted On:- 2025-09-02




बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस द्वारा नाग नागिन तालाब बहतराई के पास रेड कार्यवाही की गई। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से एक को पकड़ा गया जिसने अपना नाम राजेन्द्र साहू पिता बनवारी लाल साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बहतराई बताया। दूसरा व्यक्ति रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।

आरोपी राजेन्द्र साहू की तलाशी में उसके पास से सफेद और काले रंग के कैरी बैग में 25 नग Avil Injection, 100 नग Rexogesic Injection तथा 130 नग Nitrazepam Tablets कुल कीमत 6506 रुपये की दवाएं बरामद हुईं। आरोपी को विधिसम्मत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

इन दवाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल करने से लोग नशे के आदी हो जाते हैं। इससे शरीर कमजोर होता है, सांस लेने में दिक्कत होती है, याददाश्त पर असर पड़ता है और धीरे-धीरे इंसान सामान्य जीवन जीने लायक नहीं रह जाता।



Related News
thumb

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पदों पर भर्ती, के लिए ऑनलाइन आ...

एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित कि...


thumb

टेस्ट, ट्रीट, टॉक’ मॉडल से कबीरधाम में एनीमिया उन्मूलन अभियान तेज

देशभर में चल रहे “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के तहत कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम...


thumb

21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 24 अप्रैल से कवर्धा में

खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में ...


thumb

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष 23 अप्रैल को बिलासपुर आएंगे

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता वर्मा 23 अप्रैल 2026 को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। आ...


thumb

कार्यशाला में एक्विफर रिचार्ज एवं जल स्रोत पुनर्भरण की उन्नत तकनीक ...

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण जल आपूर्ति स्रोतों की स्थायित्व सुन...


thumb

बिलासपुर कलेक्टर 23 अप्रैल को लेंगे निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिले की समस्त निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक 23 अप्रैल को शाम 5.30 बजे मंथन सभा कक्ष में आयोजित क...