मावा मोदोल’ कोचिंग संस्थान में नवीन बैच के लिए पंजीयन प्रारंभ

Posted On:- 2025-03-17




कांकेर(वीएनएस)। कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन कांकेर द्वारा प्रारंभ किए गए ‘‘मावा मोदोल’’ निःशुल्क कोचिंग संस्थान में नवीन बैच हेतु पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। पालकों एवं छात्र युवाओं की मांग पर द्वितीय चरण में निःशुल्क प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 23 मार्च को जिले के समस्त विकासखण्ड मुख्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन गूगल फॉर्म व बार कोड जनरेट कर 21 मार्च तक इच्छुक छात्र युवाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी ने बताया कि ‘मावा मोदोल’ निःशुल्क कोचिंग वर्तमान में जिला मुख्यालय कांकेर एवं भानुप्रतापपुर में प्रारंभ की गई है, जिसमें क्रमशः 200 एवं 250 छात्र अध्ययनरत हेतु सीट निर्धारित है। वर्तमान में इस निःशुल्क कोचिंग सेंटर में रिक्त सीटों में वृद्धि की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासी व अन्य संवर्ग के छात्र-छात्राओं के जीवन स्तर को सुधारने एवं शासकीय नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग विकासखण्ड मुख्यालय भानुप्रतापपुर एवं कांकेर में प्रारंभ की गई है, जिसमें छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से चयन किया जाएगा तथा 23 मार्च को सभी विकासखण्ड मुख्यालय में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सीजीपीएससी, व्यापम, रेलवे बैंक व अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग दी जाएगी। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि नया बैच 01 अप्रैल से प्रारंभ करने की योजना है। जो छात्र सीजी पीएससी प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे भी पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही इन छात्रों को निःशुल्क सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के तैयारी भी कराई जाएगी।

         यह भी बताया गया कि इन बच्चों के लिए ‘मावा मोदोल‘ केन्द्रों में लाइब्रेरी की व्यवस्था भी की गई है ताकि परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकें और बच्चों को सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके लिए सेन्ट्रल लायब्रेरी कांकेर की बैठक क्षमता में वृद्धि किया जा रहा है, जिससे छात्रों एवं युवाओं को निःशुल्क कोचिंग एवं लायब्रेरी की अधिक सुविधा प्राप्त हो सके। सेन्ट्रल लायब्रेरी में अध्ययन करने हेतु आनलाईन पंजीयन हेतु गूगल फॉर्म भी जारी किया जा चुका है। कलेक्टर ने जिले के सभी अर्हताधारी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि ‘मावा मोदोल’ निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थान केन्द्र भानुप्रतापपुर, कांकेर तथा सेन्ट्रल लाइब्रेरी कांकेर में अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर इसका लाभ अवश्य उठाएं।



Related News
thumb

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध, महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...


thumb

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: लक्ष्मी राजवाड़े

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...


thumb

वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाला खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...


thumb

किसानों को समर्थन मूल्य से किया जा रहा है वंचित: चोवाराम साहू

छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...


thumb

55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...


thumb

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...