कोलता समाज शिक्षित और समृद्ध समाज है-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Posted On:- 2024-12-10




अम्बिकापुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अम्बिकापुर प्रवास के दौरान माता राजमोहिनी देवी ऑडिटोरियम अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के संभागस्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए।

समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री  साय को महामाला एवं संबलपुरी गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री  साय ने समाज की मांग पर छत्तीसगढ़ कोलता समाज संभाग सरगुजा/जशपुर हेतु अम्बिकापुर के ग्राम अजिरमा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होता है तो राष्ट्र को भी मजबूती मिलती है। कोलता समाज शिक्षित और समृद्ध समाज है, जो खेती-बाड़ी में भी आगे हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा पर विशेष जोर होना चाहिए, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। हमारे समाज के बच्चे पढ़ें, इस पर समाज की चिंता होनी चाहिए। कहीं ना कहीं नशाखोरी समाज की प्रगति के लिए बाधक है इस पर भी समाज का चिंतन होना चाहिए।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद  चिंतामणी महाराज, अम्बिकापुर विधायक  राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक  रामकुमार टोप्पो, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्वविजय सिंह तोमर, पूर्व सांसद  कमलभान सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ कोलता समाज के प्रदेशाध्यक्ष  भुवनेश्वर सदावर्ती, सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। साथ ही कलेक्टर  विलास भोस्कर, एसपी  योगेश पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाज के नागरिकगण भी उपस्थित थे।



Related News
thumb

राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला...

भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका उद्देश्य देश के हर घर तक मुफ्त बिजली पहुंचाना है। इस योजना के त...


thumb

विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद

राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर लगाकर मनाया गया। इस अवसर पर...


thumb

रायपुर में दौड़ेंगी माइक्रो बसें, 45 दिन के ट्रायल से बदलेगी शहर की...

राजधानी रायपुर में शहरी परिवहन को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार से 45 दिवसीय माइक्रो-बस पायलट प्रोजेक्ट की शुरु...


thumb

घुमन्तु बच्चों के पुनर्वास के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ...

छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देश एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू मार्गदर्शन में 1 जून से 30 जून 2026 तक सड़क जैसे परिस्थितियों में जीवनया...


thumb

जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रभ...

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कलेक्टर अभिजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों क...


thumb

कोलिहापुरी बना जिले का प्रथम मटेरियल रिकवरी सेंटर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यान्वयन में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के विशेष मार्गदर्...