गरियाबंद(वीएनएस)।राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर लगाकर मनाया गया। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र बनकर जिले के 05 टी.बी. मरीजों को गोद लेकर अतिरिक्त पोषण आहार कीट वितरण किया गया। श्री साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक संख्या में निक्षय मित्र बनकर टी.बी. मरीजों की सहयोग करने की अपील की। साथ ही सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरा के अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, अमित साहू, अनिल चंद्राकर, अजय रोहरा, पाण्डुका की सरपंच सुश्री भानू ध्रुव, जिला क्षय अधिकारी डॉ. ए.के. हुमने, बीएमओं डॉ. राहुल नेताम सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका उद्देश्य देश के हर घर तक मुफ्त बिजली पहुंचाना है। इस योजना के त...
राजधानी रायपुर में शहरी परिवहन को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार से 45 दिवसीय माइक्रो-बस पायलट प्रोजेक्ट की शुरु...
छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देश एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू मार्गदर्शन में 1 जून से 30 जून 2026 तक सड़क जैसे परिस्थितियों में जीवनया...
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कलेक्टर अभिजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों क...
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यान्वयन में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के विशेष मार्गदर्...