घुमन्तु बच्चों के पुनर्वास के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान जारी

Posted On:- 2026-06-13




तोसीर, लेंधरा और बरमकेला क्षेत्र में रेस्क्यू टीम की कार्रवाई

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देश एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू  मार्गदर्शन में 1 जून से 30 जून 2026 तक सड़क जैसे परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे (घुमन्तु) बच्चों के स्थायी पुनर्वास हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को तोसीर, लेंधरा एवं बरमकेला क्षेत्र में संयुक्त बचाव दल (रेस्क्यू टीम) द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृत्ति में लिप्त तथा सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें संरक्षण एवं पुनर्वास से जोड़ने की कार्रवाई की गई।

रेस्क्यू टीम ने बस स्टैंड, मंदिर, बाजार, स्लम बस्तियों सहित विभिन्न चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया। बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, संरक्षण एवं अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की गई। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, संरक्षण और सम्मानजनक भविष्य उपलब्ध कराना है।



Related News
thumb

राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला...

भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका उद्देश्य देश के हर घर तक मुफ्त बिजली पहुंचाना है। इस योजना के त...


thumb

विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद

राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर लगाकर मनाया गया। इस अवसर पर...


thumb

रायपुर में दौड़ेंगी माइक्रो बसें, 45 दिन के ट्रायल से बदलेगी शहर की...

राजधानी रायपुर में शहरी परिवहन को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार से 45 दिवसीय माइक्रो-बस पायलट प्रोजेक्ट की शुरु...


thumb

जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रभ...

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कलेक्टर अभिजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों क...


thumb

कोलिहापुरी बना जिले का प्रथम मटेरियल रिकवरी सेंटर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यान्वयन में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के विशेष मार्गदर्...