पर्युषण महापर्व और आचार्य विद्यासागर के जन्मदिवस पर होंगे भव्य आयोजन

Posted On:- 2024-09-06




दिगंबर जैन समाज की बैठक में तैयार हुई रुपरेखा

रायपुर (वीएनएस)। दिगंबर जैन सकल जैन समाज रायपुर द्वारा वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर, डी.डी. नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर के अध्यक्ष नरेश सिंघई ने की। बैठक में पर्युषण महापर्व और आचार्य विद्यासागर महाराज के 78वें जन्मदिवस पर बड़े आयोजनों की रूपरेखा तय की गई।

नरेश सिंघई ने बताया कि आगामी क्षमावाणी दिवस पर रायपुर के सभी जैन मंदिरों के सदस्य सामूहिक रूप से क्षमावाणी पर्व का आयोजन करेंगे। इसे राजधानी के अनुरूप वृहद पैमाने पर एक साथ मनाने की योजना बनाई गई है।

इसके अलावा, आचार्य विद्यासागर महाराज के 78वें जन्मदिवस (17 अक्टूबर, शरद पूर्णिमा) पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रभात फेरी से लेकर महाआयोजन तक की योजना बनाई गई है, जिसमें समस्त जैन मंदिरों, संत समाज, सामाजिक संस्थाओं और जन सेवकों को आमंत्रित किया जाएगा।

सिंघई ने आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी समाधि 17 फरवरी को डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में हुई थी, जो छत्तीसगढ़ की धरा को पावन बना गई है। रायपुरवासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि समाधि से पूर्व महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ था। इसी के सम्मान में 78वें जन्मदिवस को महामहोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में रायपुर के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों के ट्रस्टी,अध्यक्ष ,कार्यकारणी सदस्य बा. ब्रह्मचारी सुनील भईया, विनोद बड़जात्या,सनत जैन, नरेश सिंघई, इंजी.मनीष जैन,सुजीत जैन,राजेश जैन टैगोर नगर,यशवंत जैन,अरविंद बड़जात्या,नरेश पाटोदी,नवीन जैन,दीपक जैन,अंकुर जैन,सुबोध जैन,पुष्पेंद्र जैन,रमेश जैन ,लोकेश जैन, आनंद जैन,शशांक जैन,दीपक जैन,प्रणीत जैन,आदि उपस्थित थे।



Related News
thumb

धमतरी जिला चना खरीदी में प्रदेश में अग्रणी, 76 हजार क्विंटल खरीदी पूरी

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत संचालित प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत धमतरी जिले में चना खरीदी कार्य तेज गति से जारी है। जिले के 11...


thumb

जिले के 53 ग्रामों का सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण, परंपरागत ग्रिड विद्...

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रिब्युशन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि मैनपुर विकासखण्ड के गरीबा, कोदोमाली, गौरगांव व आसपास के ग्राम इस...


thumb

निजी विद्यालयों की मनमानी पर कलेक्टर सख्त : फीस वृद्धि, आरटीई, अपार...

कलेक्टर बी.एस. उइके एवं पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त अशासकीय (निजी) विद्यालयों की महत्वपूर्ण बैठक ...


thumb

दादरगांव (पुराना) स्कूल में खराब ट्रांसफार्मर बदला गया

विद्युत विभाग ने दादरगांव (पुराना) स्कूल में स्थापित 16 केव्हीए ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत मिलने पर उक्त ट्रांसफार्मर की जांच करने पर पाया ग...


thumb

विश्व मलेरिया दिवस : जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए की दिलाई शपथ

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके मार्गदर्शन में विगत दिवस जिले समस्त विकासखंड में वि...


thumb

कलेक्टर ने जिले वासियों से किया अपील, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दस्तावे...

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित “ज्ञानभारतम् मिशन” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज कलेक्टर देवेष कुमार धु्रव की अध्यक्षता में जिल...