दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके मार्गदर्शन में विगत दिवस जिले समस्त विकासखंड में विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस का थीम मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रेरित, हम कर सकते हैं, अब हमें ही करना होगा के आधार पर रहा।
इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कुम्हाररास में आयोजित किया गया। जिसमें जिला मलेरिया अधिकारी डॉ देश दीपक के द्वारा ग्रामीणों को मलेरिया के संबंध में उपचार एवं आवश्यक बचाव हेतु विभिन्न जानकारी दी गई। साथ ही साथ जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए एक संकल्प के साथ काम करने की शपथ दिलाई गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर देश दीपक ने बताया कि जिले मलेरिया की उन्मूलन के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है जिसमें 5 एपीआई अधिक वाले ग्रामों में लगातार लोगों की मलेरिया जांच एवं उपचार तथा लार्वा की समाप्ति के लिए कार्य किया जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके, डॉ भुवन विजय कुर्रे मलेरिया सलाहकार संजय मरावी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी एवं मितानिन उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत संचालित प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत धमतरी जिले में चना खरीदी कार्य तेज गति से जारी है। जिले के 11...
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रिब्युशन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि मैनपुर विकासखण्ड के गरीबा, कोदोमाली, गौरगांव व आसपास के ग्राम इस...
कलेक्टर बी.एस. उइके एवं पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त अशासकीय (निजी) विद्यालयों की महत्वपूर्ण बैठक ...
विद्युत विभाग ने दादरगांव (पुराना) स्कूल में स्थापित 16 केव्हीए ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत मिलने पर उक्त ट्रांसफार्मर की जांच करने पर पाया ग...
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित “ज्ञानभारतम् मिशन” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज कलेक्टर देवेष कुमार धु्रव की अध्यक्षता में जिल...