कलेक्टर ने जिले वासियों से किया अपील, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दस्तावेजों की जानकारी प्रशासन को देंवे

Posted On:- 2026-04-27




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित “ज्ञानभारतम् मिशन” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज कलेक्टर देवेष कुमार धु्रव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के अंतर्गत प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों एवं दुर्लभ हस्तलिखित ग्रंथों के संरक्षण, अन्वेषण और डिजिटलीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों तथा निजी संग्रहों में सुरक्षित प्राचीन ज्ञान-संपदा को चिन्हित कर संरक्षित करना और डिजिटल माध्यम से जनसुलभ बनाना है। इसी क्रम में जिले में संस्थागत एवं व्यक्तिगत संग्रहकर्ताओं के पास उपलब्ध पांडुलिपियों के चिन्हांकन एवं सूचीकरण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि यह पहल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे भावी पीढि़यों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। कलेक्टर ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने पास उपलब्ध ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दस्तावेजों की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे जिले की सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रह सके और व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंच सके।




Related News
thumb

धमतरी जिला चना खरीदी में प्रदेश में अग्रणी, 76 हजार क्विंटल खरीदी पूरी

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत संचालित प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत धमतरी जिले में चना खरीदी कार्य तेज गति से जारी है। जिले के 11...


thumb

जिले के 53 ग्रामों का सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण, परंपरागत ग्रिड विद्...

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रिब्युशन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि मैनपुर विकासखण्ड के गरीबा, कोदोमाली, गौरगांव व आसपास के ग्राम इस...


thumb

निजी विद्यालयों की मनमानी पर कलेक्टर सख्त : फीस वृद्धि, आरटीई, अपार...

कलेक्टर बी.एस. उइके एवं पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त अशासकीय (निजी) विद्यालयों की महत्वपूर्ण बैठक ...


thumb

दादरगांव (पुराना) स्कूल में खराब ट्रांसफार्मर बदला गया

विद्युत विभाग ने दादरगांव (पुराना) स्कूल में स्थापित 16 केव्हीए ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत मिलने पर उक्त ट्रांसफार्मर की जांच करने पर पाया ग...


thumb

विश्व मलेरिया दिवस : जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए की दिलाई शपथ

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके मार्गदर्शन में विगत दिवस जिले समस्त विकासखंड में वि...