नई दिल्ली (वीएनएस)। दिल्ली एम्स में तैनात एक डॉक्टर ने दवा की ओवरडोज लेकर खुदकुशी कर ली। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। साथ ही फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय न्यूरो सर्जन डाॅक्टर का घरेलू विवाद चल रहा था। घटना के वक्त पत्नी रक्षा बंधन मनाने के लिए अपने मायके गई थी। आशंका जताई जा रही है कि डाॅक्टर ने दवाइयों का अधिक मात्रा में सेवन कर खुदकुशी कर ली। डाॅक्टर का शव गौतम नगर के घर में मिला। मृतक डाॅक्टर का नाम राज घोनिया था। बताया जा रहा है कि डाॅक्टर की पत्नी गंगाराम अस्पताल के माइक्रोबायोलाॅजिकल विभाग में पदस्थ है। पुलिस को फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस डाॅक्टर के फलैट का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। पुलिस ने देखा तो राज घोनिया पड़ा हुआ था। पुलिस ने अस्पताल लेकर गई। जहां पर डाॅक्टरों ने उपचार के बाद मृत घाषित कर दिया।
फिलहाल, पुलिस ख़ुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में ड्रग का ओवरडोज लेकर डाॅक्टर के जान देने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकेगा।
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने 1980 की वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम शामिल होने को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नागरिकता मिलने से...
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगला चुनाव धर्म बचाने की जंग होगा। उन्होंने ...
छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने मुख्य द्वार पर बिना अनुमति नारेबाजी कर रहे राजनीतिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्श...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए नशा-मुक्त भारत के लिए मिशन मोड में काम करने का...
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न के तहत नोटिस भेजने का मतलब वोटर लिस्ट से नाम हटाना नहीं है। लाल कृष्ण आडवाणी, अरविंद केजरीव...
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में पूर्व ...