धमतरी (वीएनएस)। प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसके पास स्वयं का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी जीवन यापन कर सके। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के गरीब, पिछड़ें सहित विशेष पिछड़ी जनजातियों के आवासहीन परिवारों को स्वयं का पक्का मकान देने की पहल से इन वर्गों में खुशी की लहर है। विशेष पिछड़ी जनजाति तबके की भलाई के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना से इन विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे-प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, नलजल, शिक्षा, बिजली, कृषि, सड़क, आधार पंजीयन इत्यादि में शामिल कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बीते 15 जनवरी को देश के कोने-कोने में बसे विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों से संवाद कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने प्रथम किश्त की राशि 40 हजार रूपये उनके खाते में ऑनलाईन हस्तांतरित की। धमतरी जिले के 716 विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से उनके खाते में प्रथम किश्त की राशि प्राप्त हो गई है। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा कमार बसाहटों में जाकर ले आऊट बनवाया गया, ताकि कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जा सके। आवास निर्माण कार्य शुरू होने से जिले के कमार परिवारों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कमार परिवार खुशी-खुशी अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिये जमीन की नाप-जोख करवाकर अपनी सांस्कृतिक एवं पारम्परिक धरोहर को सहेजने में लग गये हैं। गौरतलब है कि जिले के 122 बसाहटों में कुल 6339 कमार परिवार निवासरत हैं। इनमें धमतरी विकासखण्ड के 5 बसाहटों में 119, मगरलोड के 25 बसाहटों में 1710 और नगरी विकासखण्ड के 92 बसाहटों में 4510 कमार परिवार निवासरत हैं।
शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक एवं ...
इच्छुक आवेदक विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों एवं निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक आवेदन प्रस्...
निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने ग्राम कान्हे में जिला न्यायालय अंबागढ़ चौकी के लिए आवंटित भूमि तथा न्यायाल...
कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी च...
एनकॉर्ड की बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं उनके अवैध कारोबार पर नियंत्रण के संबंध में समीक्षा की गई। स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों...
नेत्रदान की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोटाटोला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला से संबंधित स्वास्थ्य अमले ...