दीपावली पर अस्थायी पटाखा दुकान लगाने के लिए 23 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Posted On:- 2026-10-24




निर्धारित समय-सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकेंगे आवेदन

मोहला(वीएनएस)। दीपावली पर्व के दौरान अस्थायी पटाखा दुकान लगाने के इच्छुक व्यक्तियों से अस्थायी पटाखा अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य शासन द्वारा अस्थायी पटाखा अनुज्ञप्ति जारी करने के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है।

         इच्छुक आवेदक विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों एवं निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से सेवा सेतु केंद्रों के जरिए अथवा ऑफलाइन माध्यम से जिला कार्यालय, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कक्ष क्रमांक 14 में जमा किए जा सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

        आवेदन के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, पैन कार्ड की छायाप्रति तथा जन्म प्रमाण पत्र अथवा ऐसी अंकसूची की छायाप्रति, जिसमें जन्मतिथि का उल्लेख हो, संलग्न करना अनिवार्य है। अस्थायी पटाखा दुकान लगाने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें।



Related News
thumb

28 अक्टूबर को मोहला में जिला स्तरीय युवा उत्सव का होगा आयोजन

शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक एवं ...


thumb

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय अंबागढ़ चौकी का ...

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने ग्राम कान्हे में जिला न्यायालय अंबागढ़ चौकी के लिए आवंटित भूमि तथा न्यायाल...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर कलेक्टर श...

कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी च...


thumb

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और...

एनकॉर्ड की बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं उनके अवैध कारोबार पर नियंत्रण के संबंध में समीक्षा की गई। स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों...


thumb

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में दूसरा नेत्रदान, परिजनों ने पेश क...

नेत्रदान की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोटाटोला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला से संबंधित स्वास्थ्य अमले ...