ई-फाइलिंग, ई-हियरिंग व उपभोक्ता अधिकारों की दी गई जानकारी

Posted On:- 2026-11-27




महासमुंद (वीएनएस)। जिला उपभोक्ता आयोग महासमुंद द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार 26 नवंबर को ग्राम लोहारडीह स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम उपभोक्ताओं एवं विद्यार्थियों को ई-हियरिंग की सुविधा, ई-जागृति पोर्टल तथा उपभोक्ता अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई।

जिला उपभोक्ता आयोग की सदस्य टी. दुर्गा ज्योति राव ने उपभोक्ताओं को ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ई-फाइलिंग एवं ई-हियरिंग की प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से उपभोक्ता घर बैठे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और ऑनलाइन सुनवाई का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

शिविर में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उपभोक्ता जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, ग्रामीणजन, सरपंच एवं पंच उपस्थित रहे।



Related News
thumb

शक्रस्तव महापूजन के साथ ध्वजा महोत्सव शुरू, ध्वजारोहण 29 को

टैगोर नगर स्थित पार्श्वनाथ जिनालय में शुक्रवार को शक्रस्तव महापूजन के साथ तीन दिवसीय प्रथम ध्वजा महोत्सव की शुरुआत हुई।


thumb

राष्ट्रीय SC-ST हब कॉन्क्लेव 28 को, उद्यमियों को मिलेगी योजनाओं की ...

अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 28 नवंबर को रायपुर में राष्ट्रीय एस...


thumb

धान खरीदी के साथ किसानों के स्वास्थ्य का भी रखा जा रहा ख्याल

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही किसानों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार धान उपार...


thumb

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, अब तक 12 हजा...

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधाओं को ध्या...


thumb

किसान किशलाल साहू को धान का मिला वाजिब दाम, सेहत का भी रखा गया ख्याल

खेतों में मेहनत कर अन्न उपजाने वाले किसानों के लिए उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना बड़ी खुशी की बात होती है। वहीं धान विक्रय के साथ अपने स्वास्थ्य की ...


thumb

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयो...

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत खुटिया में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह म...