राजनांदगांव (वीएनएस)। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही किसानों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार धान उपार्जन केन्द्रों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से किसानों को अपनी उपज का विक्रय करने के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सुविधा मिल रही है। जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों में क्रमवार स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में किसानों के रक्तचाप, शुगर एवं यूरिन की जांच करने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज जिले के चार धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी, कोहका, रतनभाठ एवं कोलिहापुरी में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर कुल 83 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में 14, कोहका में 24, रतनभाठ में 15 एवं कोलिहापुरी में 30 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में किसानों के साथ ही धान उपार्जन केन्द्रों में कार्यरत समिति के कर्मचारियों एवं हमालों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में किसान बाल कुमार जांगड़े, कामता प्रसाद एवं ईश्वर साहू, कोहका में शुभम टेकाम, भागवत राम सिन्हा एवं जगबाई, रतनभाठ में विनोद कुमार साहू, मनोज कुमार यादव एवं शेर सिंह तथा कोलिहापुरी में मोतीलाल परधी, सुशीला बाई निषाद एवं लोकेश कुमार लहरे सहित अन्य किसानों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
खेती-किसानी की व्यस्तता के बीच किसानों को अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता है। ऐसे में धान उपार्जन केन्द्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। एक ही स्थान पर धान विक्रय एवं स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मिलने से किसानों के समय की भी बचत हो रही है। जिला प्रशासन की यह पहल किसानों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों से धान उपार्जन केन्द्रों में अपनी उपज का विक्रय करने के लिए आने पर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की गई है।
टैगोर नगर स्थित पार्श्वनाथ जिनालय में शुक्रवार को शक्रस्तव महापूजन के साथ तीन दिवसीय प्रथम ध्वजा महोत्सव की शुरुआत हुई।
अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 28 नवंबर को रायपुर में राष्ट्रीय एस...
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधाओं को ध्या...
खेतों में मेहनत कर अन्न उपजाने वाले किसानों के लिए उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना बड़ी खुशी की बात होती है। वहीं धान विक्रय के साथ अपने स्वास्थ्य की ...
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत खुटिया में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह म...