रायपुर (वीएनएस)। बस्तर के युवा अपनी प्रतिभा, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में बस्तर जिले के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक भुवनेश्वर कश्यप ने हिमाचल प्रदेश की चांशल पहाड़ियों में समुद्र तल से 14,830 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित रीजनल एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर, हटकोटी में आयोजित 10 दिवसीय साहसिक प्रशिक्षण शिविर में भुवनेश्वर कश्यप ने लगभग 6 किलोमीटर की कठिन पर्वतीय ट्रेकिंग पूरी की। दुर्गम पहाड़ी रास्तों, कठिन चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच उन्होंने अपने साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उन्होंने चांशल की पहाड़ियों पर राष्ट्रीय सेवा योजना का बैनर प्रदर्शित कर अपने महाविद्यालय सहित बस्तर और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।
साहसिक गतिविधियों से निखर रही युवाओं की नेतृत्व क्षमता
शिविर में युवाओं को पर्वतीय ट्रेकिंग, वैली क्रॉसिंग, रस्सियों के सहारे साहसिक गतिविधियों सहित टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, साहस और सूझबूझ के साथ निर्णय लेने के लिए तैयार किया जा रहा है। भुवनेश्वर कश्यप की इस उपलब्धि में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश देवांगन का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन महत्वपूर्ण रहा है।
टैगोर नगर स्थित पार्श्वनाथ जिनालय में शुक्रवार को शक्रस्तव महापूजन के साथ तीन दिवसीय प्रथम ध्वजा महोत्सव की शुरुआत हुई।
अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 28 नवंबर को रायपुर में राष्ट्रीय एस...
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही किसानों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार धान उपार...
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधाओं को ध्या...
खेतों में मेहनत कर अन्न उपजाने वाले किसानों के लिए उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना बड़ी खुशी की बात होती है। वहीं धान विक्रय के साथ अपने स्वास्थ्य की ...
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत खुटिया में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह म...