रायपुर (वीएनएस)। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने शुक्रवार को पांचों परिक्षेत्रों, सेतु बंध, विद्युत एवं यांत्रिकी, राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख अभियंता कार्यालय के सभी मुख्य अभियंताओं की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में निर्माणाधीन भवनों, सड़कों एवं पुलों के साथ ही नए कार्यों की निविदा प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ऐसे कार्यों जिनकी निविदा स्वीकृत हो गई हैं, उनके कार्यादेश चयनित ठेकेदारों एवं एजेंसियों को 15 दिनों के भीतर जारी करने के निर्देश दिए, जिससे कि वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करते हुए कार्यों में अच्छी प्रगति लाई जा सके। उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं को हर सप्ताह कम से कम दो दिन फील्ड में जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे कार्यों की कड़ाई से मॉनिटरिंग कर उन्हें नियमित भुगतान करने को कहा। उन्होंने मुख्य अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता से लेकर उप अभियंता तक की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 और चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर उनके काम प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों में अच्छी भौतिक और वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।
बंसल ने ठेकेदारों द्वारा किए गए गुणवत्ताहीन कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ दोबारा कराने को कहा। उन्होंने मानपुर-कोहका और गरियाबंद में राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्से के साथ ही कबीरधाम जिले में परफॉर्मेंस गारंटी की बानौ-कान्हाभैरा मार्ग में खराब हिस्सों को उखाड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में निर्माण सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार कार्यों को पूर्ण कराने को कहा।
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने बैठक में जमा मद के कार्यों, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, न्यायालयीन मामलों, अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन प्रकरणों के साथ ही सीएम-हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी तथा सीपीग्राम्स (Centralised Public Grievances Redress & Monitoring System) में जन शिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, अपर सचिव एस.एन. श्रीवास्तव, सीजीआरआईडीसीएल के अतिरिक्त प्रबंध संचालक शशांक पाण्डेय और उप सचिव श्रीमती अंशिका पाण्डेय सहित विभाग के सभी मुख्य अभियंता भी बैठक में मौजूद थे।
टैगोर नगर स्थित पार्श्वनाथ जिनालय में शुक्रवार को शक्रस्तव महापूजन के साथ तीन दिवसीय प्रथम ध्वजा महोत्सव की शुरुआत हुई।
अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 28 नवंबर को रायपुर में राष्ट्रीय एस...
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही किसानों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार धान उपार...
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधाओं को ध्या...
खेतों में मेहनत कर अन्न उपजाने वाले किसानों के लिए उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना बड़ी खुशी की बात होती है। वहीं धान विक्रय के साथ अपने स्वास्थ्य की ...
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत खुटिया में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह म...