भाई से भाई के मिलन का संदेश लेकर अयोध्या से रवाना हुई भरत यात्रा

Posted On:- 2026-11-26




अयोध्या (वीएनएस)। अयोध्या के मणिराम दास छावनी से गुरुवार को भरत यात्रा रवाना हुई। यह यात्रा अयोध्या से चलकर चित्रकूट तक जाएगी और सात दिनों में चित्रकूट पहुंचेगी। इस यात्रा का उद्देश्य भगवान श्री राम और प्रेम मूर्ति भरत जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत, भक्त और श्रद्धालु शामिल हुए।

राम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य कमल नयन दास ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि पचास वर्ष पूर्व श्री गुरुदेव भगवान और प्रभुदत्त ब्रह्मचारी जी महाराज ने समाज के विखंडन और विकृतकारी शक्तियों को देखते हुए इस यात्रा की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा अयोध्या से चलकर चित्रकूट तक जाएगी। हमें भगवान श्रीराम और प्रेममूर्ति भरत जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।

कमल नयन दास ने कहा कि समाज में भाई के साथ कैसा प्रेम होना चाहिए, पिता के साथ कैसा प्रेम होना चाहिए, माता के साथ कैसा प्रेम होना चाहिए, यह शिक्षा हमें भगवान श्रीराम के आदर्श से मिलती है। प्रेममूर्ति भरत जी महाराज के चरित्र को, उनके आदर्शों को हमें जन-जन तक पहुंचाना है। यही लक्ष्य भरत यात्रा का है।

गुप्तार घाट के महंत विमल कृष्ण दास ने कहा कि यह भाई से भाई के मिलन की यात्रा है। इस बार गुरुदेव भगवान के सान्निध्य में यात्रा निकाली जा रही है। सभी भक्तों का बहुत स्नेह रहता है। उन्होंने कहा कि आज जो भाई से भाई टूट रहे हैं, दूर हो रहे हैं, बिछड़ रहे हैं, जिनका भाई से भाई का मुकदमा चल रहा है, उनके लिए यह यात्रा संदेश देती है कि एक भाई अयोध्या का राजा था, दूसरा भाई उस व्यवस्था को ठोकर मारते हुए अयोध्या जैसे राज्य को छोड़कर वन में चला गया। यही हमारे रामराज्य की परिकल्पना है, उसी को दोहराते हुए हम लोग इस यात्रा को हर वर्ष पूरा करते हैं।



Related News
thumb

संविधान रक्षा मार्च में बोले खरगे, राहुल गांधी और कांग्रेस की परछाइ...

संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में कांग्रेस ने संविधान रक्षा मार्च निकाला। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी और उत्तर प्रदे...


thumb

सपा के चुनाव घोषणापत्र में 25 लाख सरकारी नौकरियां, ग्रेजुएट्स बेरोज...

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें पांच साल में 25 लाख सरकारी...


thumb

यूपी चुनाव 2027 जीतने पर मुस्लिम और पिछड़े वर्ग से बनेंगे डिप्टी सी...

आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने घोषणा की कि 2027 में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनने पर मुस्लिम और पिछड़े वर्ग से उपमुख्यमंत्...


thumb

विदेश नहीं जा सकते...सौरभ दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका के खिला...

मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन मामले में कॉकरोच जनता पार्टी नेताओं अभिजीत डिपके और आशुतोष रांका के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ है।


thumb

संविधान दिवस: आपातकाल में 42वें संशोधन से संतुलन बिगड़ा, पीएम मोदी ...

संविधान दिवस के मौके पर प्रकाशित एक लेख में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपातकाल के दौरान संविधान में किए गए संशोधनों पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप...


thumb

बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा यूसीसी,संविधान दिवस पर गृह म...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में घोषणा की कि सभी भाजपा शासित राज्य समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि संविधान नि...