मुख्यमंत्री साय श्रवण कुमार बनकर प्रदेशवासियों को करा रहे तीर्थ स्थलों के दर्शन : अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा

Posted On:- 2026-11-17




श्री रामलला दर्शन के लिए 665 से अधिक श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना

राजनांदगांव (वीएनएस)। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के अंतर्गत आज राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 से अधिक श्रद्धालु तीर्थयात्री विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।

अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा एवं महापौर मधुसूदन यादव ने तीर्थयात्री विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा। जय श्रीराम के जयकारों और ढोल-मंजीरों की मंगल ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया। प्रभु श्रीरामलला एवं बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिलने से तीर्थयात्रियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने इस पुण्य यात्रा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना का निरंतर संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बनकर छत्तीसगढ़वासियों को प्रभु रामलला एवं बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को प्रभु रामलला के दर्शन कराने का जो संकल्प लिया था, उसे पूरा करते हुए श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन के माध्यम से नि:शुल्क तीर्थयात्रा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह योजना प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था, श्रद्धा और खुशियों का माध्यम बन रही है। नीलू शर्मा ने बताया कि श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश के 50 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रभु श्री रामलला एवं बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से तीर्थयात्री विशेष ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार अयोध्या धाम के लिए रवाना किया जा रहा है। यह राजनांदगांव से रवाना होने वाली नौवीं तीर्थयात्री विशेष ट्रेन है। 

नीलू शर्मा ने कहा कि तीर्थयात्री विशेष ट्रेन से रवाना हुए श्रद्धालु पहले वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु रामलला के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को सुखद, मंगलमय एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी।

महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के बुजुर्गों एवं श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रभु श्री रामलला एवं बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से नौवीं बार तीर्थयात्री विशेष ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया है। यह राजनांदगांव सहित दुर्ग एवं बस्तर संभाग के श्रद्धालुओं के लिए हर्ष और गौरव का अवसर है। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य देव कुमारी, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, कोमल सिंह राजपूत, संतोष अग्रवाल, रमेश पटेल, सुरेश एच लाल, सीईओ जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम  गौतम चंद पाटिल, उप संचालक समाज कल्याण वैशाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रेल्वे के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में धान खरीदी का शुभारंभ

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ रविवार को पूरे उत्साह एवं उत्सवी माहौल में हुआ। जिले के विभिन्न धा...


thumb

जनदर्शन में सीईओ प्रतीक जैन ने सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो से अपनी समस्याओं और शिकाय...


thumb

घर के करीब धान उपार्जन केंद्र खुलने से किसान रविशंकर की राह हुई आसा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सूरजपुर जिले में 15 नवंबर से स...


thumb

महासमुंद जिले में धान खरीदी के दूसरे दिन 960 किसानों ने कटाए टोकन, ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुगमता को प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर धान ख...


thumb

तिलौली के किसान शंभू के चेहरे पर खुशी, 74 क्विंटल धान की बिक्री से ...

जिले के ग्राम तिलौली निवासी किसान शंभू के लिए इस बार धान की बिक्री सुखद अनुभव रही। खेतों में महीनों की मेहनत से तैयार 74 क्विंटल धान लेकर जब वे कु...


thumb

किसान दुष्यंत कुमार सिंह की मेहनत लाई रंग, 112.40 क्विंटल धान बेचकर...

खेतों में महीनों की मेहनत और फसल की देखभाल के बाद जब किसान को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलता है, तो उसकी मेहनत सफल होती है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपु...