घर के करीब धान उपार्जन केंद्र खुलने से किसान रविशंकर की राह हुई आसान, चेहरे पर आई मुस्कान

Posted On:- 2026-11-17




सूरजपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सूरजपुर जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। 

किसानों को उनकी उपज बेचने के लिए दूरस्थ केंद्रों तक न जाना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें, इस दिशा में जिले में भी नवीन धान उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं। कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी की व्यवस्थाओं को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसका सकारात्मक असर अब किसानों के अनुभवों में भी दिखाई देने लगा है। मकरंदीपुर के किसान रविशंकर देवांगन की कहानी इसी बदलाव की एक सुखद तस्वीर है।

मकरंदीपुर (तिवरागुड़ी) निवासी किसान रविशंकर देवांगन, पिता रामगोपाल देवांगन बताते हैं कि पहले उनका धान उपार्जन केंद्र उमापुर था। वहां तक धान ले जाने में उन्हें परिवहन संबंधी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार धान को केंद्र तक पहुंचाना भी एक चुनौती बन जाता था। लेकिन अब उनके गांव मकरंदीपुर में ही नवीन धान उपार्जन केंद्र शुरू हो जाने से उनकी यह परेशानी दूर हो गई है। उनका घर उपार्जन केंद्र से महज 300 से 350 मीटर की दूरी पर है। अब वे आसानी से अपना धान केंद्र तक पहुंचाकर बेच पा रहे हैं। वे बताते हैं कि इस केंद्र में दो-तीन गांवों के किसानों का ही धान उपार्जित किया जाएगा, जिससे अनावश्यक भीड़ नहीं होगी और खरीदी प्रक्रिया भी व्यवस्थित रहेगी। टोकन के लिए भी उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ा। उन्होंने स्वयं तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से अपना टोकन काटा। केंद्र में धान तौलने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी अच्छी हैं, जिससे उन्हें धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।

गांव के नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिलने से देवांगन काफी प्रसन्न हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले जहां धान बेचने के लिए दूर जाना पड़ता था, वहीं अब घर के पास ही यह सुविधा मिल गई है। इससे समय और परिवहन की परेशानी दोनों कम हुई हैं।




Related News
thumb

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में धान खरीदी का शुभारंभ

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ रविवार को पूरे उत्साह एवं उत्सवी माहौल में हुआ। जिले के विभिन्न धा...


thumb

जनदर्शन में सीईओ प्रतीक जैन ने सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो से अपनी समस्याओं और शिकाय...


thumb

महासमुंद जिले में धान खरीदी के दूसरे दिन 960 किसानों ने कटाए टोकन, ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुगमता को प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर धान ख...


thumb

तिलौली के किसान शंभू के चेहरे पर खुशी, 74 क्विंटल धान की बिक्री से ...

जिले के ग्राम तिलौली निवासी किसान शंभू के लिए इस बार धान की बिक्री सुखद अनुभव रही। खेतों में महीनों की मेहनत से तैयार 74 क्विंटल धान लेकर जब वे कु...


thumb

किसान दुष्यंत कुमार सिंह की मेहनत लाई रंग, 112.40 क्विंटल धान बेचकर...

खेतों में महीनों की मेहनत और फसल की देखभाल के बाद जब किसान को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलता है, तो उसकी मेहनत सफल होती है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपु...