महिला मेटों के लिए क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित: ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को मिलेगी मजबूती

Posted On:- 2026-11-17




जशपुरनगर (वीएनएस)। जनपद पंचायत दुलदुला के मंगल भवन में VB-G-RAM-G योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं महिलाओं की सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला मेटों का एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न ग्राम पंचायतों से चयनित कुल 58 महिला मेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य VB-G-RAM-G के अंतर्गत कार्यों के सफल एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा महिला मेटों को तकनीकी जानकारी, कार्यप्रणाली एवं आवश्यक कौशल से दक्ष बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान महिला मेटों को VB-G-RAM-G योजना का परिचय, योजना के अंतर्गत महिला मेटों की भूमिका एवं दायित्व, VGPP की अवधारणा एवं उसमें महिला मेटों की भूमिका, कार्यों की माप करने की तकनीक तथा मापन उपकरणों के उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इसके साथ ही NMMS के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया, अक्षांश एवं देशांतर (Latitude एवं Longitude) सहित कार्यस्थल की तस्वीरें लेने हेतु Angle Cam का उपयोग, मस्टर रोल एवं मेट रजिस्टर के संधारण और उपयोग के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (INRM) एवं वाटरशेड विकास की अवधारणा, VB-G-RAM-G के अंतर्गत Ridge-to-Valley Approach के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने, ढाल के अनुसार उपयुक्त संरचनाओं के चयन तथा पौधरोपण के महत्व पर भी चर्चा की गई। विशेष रूप से फार्म पॉन्ड निर्माण के संबंध में स्थल चयन, लेआउट तैयार करना, इनलेट एवं आउटलेट की व्यवस्था, बर्म तथा मेड़ (Bund) निर्माण की तकनीकी जानकारी दी गई। साथ ही फार्म पॉन्ड को आजीविका संवर्धन से जोड़ने के लिए मछली पालन, बत्तख पालन, तालाब की मेड़ पर सब्जी उत्पादन एवं पौधरोपण आधारित आजीविका गतिविधियों के संबंध में भी विस्तार से बताया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी VBGRAMG, तकनीकी सहायक , ब्लॉक परियोजना प्रबंधक एन आर एल एम एवं हाई इम्पैक्ट मेगा वाटर शेड प्रोजेक्ट के सी एस ओ हर्षा ट्रस्ट की टीम उपस्थित रही। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देने के साथ-साथ तकनीकी प्रक्रियाओं को व्यवहारिक रूप से समझाया गया।

 इस प्रशिक्षण से महिला मेटों की तकनीकी दक्षता, कार्यों के मापन एवं अभिलेख संधारण की समझ तथा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन की क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और VB-G-RAM-G के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी कार्यों के संचालन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला मेटों को केवल कार्यस्थल पर जिम्मेदारी निभाने तक सीमित न रखकर उन्हें ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन की प्रक्रिया में एक सक्षम और सक्रिय भागीदार बनाना है।



Related News
thumb

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में धान खरीदी का शुभारंभ

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ रविवार को पूरे उत्साह एवं उत्सवी माहौल में हुआ। जिले के विभिन्न धा...


thumb

जनदर्शन में सीईओ प्रतीक जैन ने सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो से अपनी समस्याओं और शिकाय...


thumb

घर के करीब धान उपार्जन केंद्र खुलने से किसान रविशंकर की राह हुई आसा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सूरजपुर जिले में 15 नवंबर से स...


thumb

महासमुंद जिले में धान खरीदी के दूसरे दिन 960 किसानों ने कटाए टोकन, ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुगमता को प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर धान ख...


thumb

तिलौली के किसान शंभू के चेहरे पर खुशी, 74 क्विंटल धान की बिक्री से ...

जिले के ग्राम तिलौली निवासी किसान शंभू के लिए इस बार धान की बिक्री सुखद अनुभव रही। खेतों में महीनों की मेहनत से तैयार 74 क्विंटल धान लेकर जब वे कु...


thumb

किसान दुष्यंत कुमार सिंह की मेहनत लाई रंग, 112.40 क्विंटल धान बेचकर...

खेतों में महीनों की मेहनत और फसल की देखभाल के बाद जब किसान को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलता है, तो उसकी मेहनत सफल होती है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपु...