कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 15 नवंबर से प्रारंभ होने वाली धान खरीदी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में ऑपरेटरों की व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, पर्याप्त मात्रा में बारदाना की व्यवस्था, जिला मुख्यालय में कमांड सेंटर की स्थापना तथा अवैध धान परिवहन पर प्रभावी निगरानी के लिए चेक पोस्ट स्थापित करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ धान खरीदी की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, हर घर नल से जल योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण पर जोर देते हुए सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों पर संतोषजनक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत शासकीय योजनाओं के सेचुरेशन की प्रगति एवं संबंधित पोर्टल में हितग्राहियों की जानकारी दर्ज करने की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान के लक्ष्यों की पूर्ति एवं पोर्टल में शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित टोकन की तिथि एवं समय के अनुसार ही धान उपार्जन केंद्रों में पहुंचे। धान को निर्धारित गुणव...
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता साहू 13 नवंबर 2026 को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगी। अपने प्रवास के...
योजनांतर्गत सहायता राशि का भुगतान किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। धान विक्रय के लिए टोक...
जिला प्रशासन कांकेर द्वारा जिले में हड़तालरत 154 पटवारियों के विरुद्ध ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए भू-अभिलेख अध...
उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 30 वर्षों की अवधि के लिए आवासीय एवं व्यवसायिक प्रयोजन ...