धमतरी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता साहू 13 नवंबर 2026 को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगी। अपने प्रवास के दौरान वे जिला मुख्यालय में आयोजित महिला जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों से भी अवगत होंगी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार डॉ. ममता साहू प्रातः 9 बजे रायपुर मुख्यालय से धमतरी के लिए प्रस्थान करेंगी तथा प्रातः 10 बजे जिला धमतरी स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगी। प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वे स्वर्गीय संतोष नेताम नवीन सभाकक्ष, कम्पोजिट बिल्डिंग, धमतरी में आयोजित अवेयरनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगी।इसके पश्चात दोपहर 2.15 बजे सर्किट हाउस पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। दोपहर 2.45 बजे से शाम 4.30 बजे तक वे पुनः स्वर्गीय संतोष नेताम नवीन सभाकक्ष में आयोजित जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5.30 बजे डॉ. ममता साहू धमतरी से रायपुर मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेंगी तथा शाम 6.30 बजे रायपुर पहुंचेंगी।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित टोकन की तिथि एवं समय के अनुसार ही धान उपार्जन केंद्रों में पहुंचे। धान को निर्धारित गुणव...
योजनांतर्गत सहायता राशि का भुगतान किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। धान विक्रय के लिए टोक...
जिला प्रशासन कांकेर द्वारा जिले में हड़तालरत 154 पटवारियों के विरुद्ध ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए भू-अभिलेख अध...
उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 30 वर्षों की अवधि के लिए आवासीय एवं व्यवसायिक प्रयोजन ...