सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर का धमाका, 24 घंटे से पहले 50 मिलियन व्यूज पार

Posted On:- 2026-11-12




मुंबई (वीएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस ने डिजिटल वर्ल्ड में तूफान ला दिया है। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर ने अपने रिलीज़ होने के 24 घंटे से भी कम समय में 50 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज अपने नाम किया है। फिल्म के ट्रेलर को हर तरफ से खूब सराहना मिल रही है, इन सब के बीच सेना के पूर्व सैनिक, सम्मानित सैन्य कर्मी, राजनेता और दर्शक भी इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। 

https://www.instagram.com/reel/DfmpN6CxETN/?xtok=MXI1aG05c2ltdWRzdQ==

ट्रेलर की सराहना करने वालों में शौर्य चक्र से सम्मानित रिटायर्ड मेजर पवन कुमार, और सैन्य खुफिया विभाग के अनुभवी और सेना मेडल से सम्मानित मेजर एम जॉली का नाम शामिल है। सेना में रह चुके लोगों से मिल रही तारीफ इस रिस्पॉन्स को और भी खास बनाती है, खासकर इसलिए क्योंकि फिल्म में युद्ध, सैनिकों की कुर्बानी और उनके परिवारों पर पड़ने वाले भावनात्मक असर को दिखाया गया है।

https://x.com/major_pawan/status/2120333987533201606?a=D4t6teSXFlbjDh_uc2k&s=46

https://x.com/major_pawan/status/2120333987533201606?a=9OXoucd_FjfiEByz0Zs&s=48

https://x.com/manik_m_jolly/status/2120215721041080559?a=tzc2gwWnNgpHjpuHopg&s=48

ट्रेलर को जो बात अलग बनाती है वह है इंसानी भावनाओं के साथ मिले गए है ऑक्टेन एक्शन सींस। कमाल के एक्शन सीन्स और शानदार विजुअल्स के साथ फिल्म में सैन्य मिशनों से जुड़ी अनिश्चितता, सैनिकों के परिवारों के बलिदान और दोनों तरफ जान गंवाने वालों के दर्द से भरे नतीजों को भी खूबसूरती से पेश किया गया है। दिग्गजों और जाने माने सम्मानित लोगों से लेकर दर्शकों से मिल रही सराहना के साथ इन सभी बातों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस हुई ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी लीड रोल में है। यह फिल्म 4 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।



Related News
thumb

प्रभास के 24 साल: 5 वजहें, जो बनाती हैं उन्हें भारतीय सिनेमा का सबस...

प्रभास ने तेलुगु सिनेमा में फिल्म 'ईश्वर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज उनके फिल्मी सफर को 24 शानदार साल पूरे हो चुके हैं।


thumb

पटाखों की दुकानों पर दिखा हम्ज़ा अली मजारी का जलवा

रणवीर सिंह का असर हम्ज़ा अली मजारी के रूप में सिल्वर स्क्रीन से परे देखने मिलना जारी है। दरअसल, रणवीर का यह आईकॉनिक किरदार इस साल के दिवाली सेलिब्...


thumb

होम्बले फिल्म्स आज जारी करेगी अपनी अगली फिल्म का टाइटल टीजर!

होम्बले फिल्म्स भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है, ने बीते कुछ सालों में बिना रुके ऐसी कुछ कहानियां दर्शकों को फिल्मों के जरिए सुनाई है,


thumb

स्टारडम से बढ़कर है NTR का फैंस से रिश्ता, बोले- 'हम एक बड़े परिवार...

NTR का अपने प्रशंसकों के साथ हमेशा से ही बेहद गहरा और अटूट रिश्ता रहा है। वह लगातार उनके प्यार को स्वीकार करते आए हैं और अपने सफर के हर पड़ाव पर उन...


thumb

शहजाद पूनावाला बने 'राइज एंड फॉल 2' के विजेता

'राइज एंड फॉल' सीजन 2 का फिनाले हो गया है, जिसमें शहजाद पूनावाला विजेता बने हैं। शो में प्रियंका चाहर चौधरी पहली रनर-अप रहीं।