मुंबई (वीएनएस)। 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 का फिनाले हो गया है, जिसमें शहजाद पूनावाला विजेता बने हैं। शो में प्रियंका चाहर चौधरी पहली रनर-अप रहीं। वहीं गौतम गुलाटी दूसरे रनर-अप रहे। शहजाद ने चमकती सुनहरी ट्रॉफी के अलावा, 35 लाख रुपये की इनामी राशि भी अपने नाम की। उन्होंने बताया कि वह इस रकम को बिहार और असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान कर देंगे।
शहजाद ने अपनी जीत के बारे में बात करते हुए कहा, 'राइज एंड फॉल' जीतना एक ऐसा अहसास है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह सफर आसान नहीं था। शो में मुझे लगातार खुद को ढालना पड़ा और आगे बढ़ते रहना पड़ा, भले ही हालात मेरे पक्ष में न हों। कई बार मन में शक भी पैदा हुआ, लेकिन अंदर ही अंदर मुझे हमेशा यकीन था कि मैं जीत सकता हूं।
शहजाद ने आगे कहा, आज हाथ में ट्रॉफी लिए खड़ा हूं, तो वह यकीन हकीकत बन गया है। यह जीत इस बात का सबूत है कि पक्के इरादे और हिम्मत से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। मुझे अपने हर फैसले पर गर्व है और उतार-चढ़ाव के दौरान भी मैं जैसा इंसान था, वैसा ही बना रहा। मैंने जो रिश्ते बनाए, जो हंसी-मजाक किए, जो मुकाबला किया। ये यादें इस शो से कहीं बढ़कर हैं।
NTR का अपने प्रशंसकों के साथ हमेशा से ही बेहद गहरा और अटूट रिश्ता रहा है। वह लगातार उनके प्यार को स्वीकार करते आए हैं और अपने सफर के हर पड़ाव पर उन...
दीपवाली से पहले बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की धीमी शुरुआत के पुराने ट्रेंड को तोड़ते हुए इस महागाथा ने ऐतिहासिक ओपनिंग की है और भारतीय सिनेमा के लिए एक ...
नितेश तिवारी की भारतीय महाकाव्य रामायण का बहुप्रतीक्षित सिनेमाई रूपांतरण सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है, जो भगवान राम और रावण की अमर कहानी को बड़े ...
सिद्धार्थ गुप्ता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके लिए यह साल कई मायनों में खास रहा है। खासकर उनकी फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम) को दर...
इस दिवाली रामायणम् अपनी ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस रिलीज़ के लिए तैयार है, ऐसे में फिल्म के लीड स्टार्स रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश ने अपने बच्चों के जब...