गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (वीएनएस)।खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में आगामी 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर प्रारंभ होने वाली धान खरीदी की तैयारियों के तहत आज वरिष्ठ कृषि अधिकारी कार्यालय पेण्ड्रा में उपार्जन केंद्र स्तरीय निगरानी समिति के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में संबंधित उपार्जन केंद्रों के सरपंच एवं प्राधिकृत अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान निगरानी समिति के सदस्यों को धान खरीदी से संबंधित शासन के दिशा-निर्देशों, उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं, निगरानी समिति की भूमिका एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों की सुविधा, धान की गुणवत्ता, तौल व्यवस्था तथा खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण में वरिष्ठ कृषि अधिकारी हेमंत कश्यप, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक मोहम्मद इरशाद सिद्दीकी, सीसीबी नोडल अधिकारी विनय कुमार साहू एवं मार्कफेड के हरिओम कश्यप ने धान उपार्जन की प्रक्रिया और निगरानी व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य धान खरीदी कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराना तथा किसानों को उपार्जन केंद्रों में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देना है।
पुष्पा महंत ने बताया कि पहले हर महीने आने वाला बिजली बिल घरेलू बजट को प्रभावित करता था, लेकिन घर में सोलर सिस्टम लगने के बाद बिजली खर्च में काफी कम...
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा यात्रियों के लिए भोजन, आवास और यात्रा की समुचित व्यवस्था की गई है। इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों के ...
युवा रत्न सम्मान योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 3...
अभियान के अंतर्गत जिले में प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जात...
भारत निर्वाचन आयोग, के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ...
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर केवल ऑनलाइन माध्यम से...