प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 145 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Posted On:- 2026-11-11




82 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर दिया गया उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (वीएनएस)। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। कलेक्टर  विजय दयाराम के. के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान जिले की 145 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इनमें 82 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताओं के संबंध में आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।

         अभियान के अंतर्गत जिले में प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इस माह 9 नवम्बर को शासकीय अवकाश होने के कारण अभियान का आयोजन 10 नवम्बर को जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं चिन्हांकित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आयरन और कैल्शियम की नियमित खुराक, संस्थागत प्रसव तथा गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। 

             मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं एवं उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय रहते पहचान कर उन्हें समुचित उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु के जोखिम को कम किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे नियमित रूप से प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच कराएं तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह आयोजित होने वाले विशेष जांच दिवसों का लाभ उठाएं।



Related News
thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से पुष्पा महंत को मिली बड़ी राहत

पुष्पा महंत ने बताया कि पहले हर महीने आने वाला बिजली बिल घरेलू बजट को प्रभावित करता था, लेकिन घर में सोलर सिस्टम लगने के बाद बिजली खर्च में काफी कम...


thumb

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना ह...

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा यात्रियों के लिए भोजन, आवास और यात्रा की समुचित व्यवस्था की गई है। इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों के ...


thumb

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

युवा रत्न सम्मान योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 3...


thumb

निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर को

भारत निर्वाचन आयोग, के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ...


thumb

जिला रोजगार कार्यालय बालोद में 13 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर केवल ऑनलाइन माध्यम से...