राजनांदगांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा तुमड़ीबोड़ के क्षेत्रीय कार्यालय राजनांदगांव द्वारा डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम ढाबा के पंचायत परिसर में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता एवं जनभागीदारी शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर के डीजीएम प्रदीप गोंधुले उपस्थित थे। शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों एवं हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, रे-केवायसी एवं सीकेवायसी, मनी म्यूल से संबंधित साइबर वित्तीय जागरूकता, बैंक खातों में नॉमिनेशन की आवश्यकता एवं महत्व सहित अन्य शासकीय सामाजिक सुरक्षा योजनाएं एवं बैंकिंग सुविधाएं की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से अधिकाधिक जुडऩे, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने, अपने बैंक खातों की केवायई पूर्ण रखने तथा सुरक्षित डिजिटल लेनदेन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय राजनांदगांव के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय से एफआई (वित्तीय समावेशन) मैनेजर अरविंद द्विवेदी एवं अनिल रजक, शाखा प्रबंधक तुमड़ीबोड़ ग्रामीण बैंक अमित कुमार एवं अधिकारी मयंक कुमार, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, अन्य जनप्रतिनिधि तथा बैंककर्मी उपस्थित थे।
जिले में तसर रेशम पालन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिन्कापल्ली तसर केंद्र के हितग्राहियों को ...
कलेक्टर विश्वदीप ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति एवं आगामी धान खरीदी...
जिले में आयुष चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आयुष विभाग की ओर ...
जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और जवाबदेह बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में खरीफ विप...
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित जिला कोषालय के मुद्रांक भंडार एवं स्ट्रांग रूम का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण क...
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के 16 यात्रियों का जत्था अमृतसर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। स्वास्थ्य एव...