कलेक्टर मिश्रा ने जिला कोषालय के मुद्रांक भंडार एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-11-10




बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित जिला कोषालय के मुद्रांक भंडार एवं स्ट्रांग रूम का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोषालय के सुरक्षा प्रबंधों, स्टांप भंडारण तथा संधारित अभिलेखों की सूक्ष्मता से जांच की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, जिला कोषालय अधिकारी सोमेश शोरी, खजांची टिकेश्वर सिंह निषाद सहित कोषालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोषालय संहिता के नियमों के तहत हुआ छःमाही निरीक्षण

छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता भाग-एक के सहायक नियम 39 के तहत जिलाधीश द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष में दो बार (प्रत्येक छःमाही) जिला कोषालय के मुद्रांक भंडार एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने का अनिवार्य प्रावधान है। इसी के अनुक्रम में निर्धारित तिथि एवं समय पर कलेक्टर मिश्रा द्वारा यह विधिवत निरीक्षण संपन्न किया गया।

स्ट्रांग रूम में सुरक्षित स्टांप व बहुमूल्य वस्तुओं का किया मिलान

निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम की स्थिति पूर्णतः संतोषजनक एवं सुरक्षित पाई गई। कलेक्टर मिश्रा द्वारा स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे गए नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप (जनरल स्टांप), ज्यूडिशियल स्टांप (कोर्ट फीस स्टांप), रेवेन्यू, स्पेशल एडेसिव और नोटरी स्टांप का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न अपराधों से संबंधित बहुमूल्य वस्तुओं के पैकेट, पैडलॉक, दोहरी चाबियों के पैकेट तथा चेकरोल का बारीकी से मिलान व परीक्षण किया गया, जहां सभी सामग्रियां सही स्थिति में संधारित पाई गईं।

कोषालय के सुचारू संचालन हेतु दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कोषालय के सुदृढ़ सुरक्षा प्रबंधों और व्यवस्थित रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए जिला कोषालय के मुद्रांक भंडार एवं दृढ़ कक्ष का संचालन पूरी सजगता, सतर्कता और पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से जारी रखा जाए।



Related News
thumb

ग्राम मिन्कापल्ली के तसर पालकों को मिली 42 हजार रुपये की सब्सिडी

जिले में तसर रेशम पालन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिन्कापल्ली तसर केंद्र के हितग्राहियों को ...


thumb

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सु...

कलेक्टर विश्वदीप ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति एवं आगामी धान खरीदी...


thumb

कायाकल्प कार्यक्रम के तहत बीजापुर के आयुष औषधालयों का निरीक्षण

जिले में आयुष चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आयुष विभाग की ओर ...


thumb

धान खरीदी में अनियमितता और लापरवाही पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, आठ...

जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और जवाबदेह बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में खरीफ विप...


thumb

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 16 यात्रियों का जत्था अमृतसर त...

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के 16 यात्रियों का जत्था अमृतसर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। स्वास्थ्य एव...