सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भटगांव में अड़बन्धा तालाब के पास निर्माणाधीन व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने नगर पंचायत कार्यालय में प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने निर्माण कार्य को नियमों के अनुरूप बताते हुए आरोपों को निराधार करार दिया।
प्रेसवार्ता में नगर अध्यक्ष कुर्रे ने कहा कि अड़बन्धा तालाब के पास व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण नगर के विकास और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। उनके अनुसार, निर्माण कार्य निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के तहत किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग भ्रामक आरोप लगाकर नगर के विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं।
पूनम पांडे पर लगाए छवि धूमिल करने के आरोप
नगर अध्यक्ष ने मानव अधिकार संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का दावा करने वाली पूनम पांडे पर भी आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि पूनम पांडे ने हाल ही में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स को लेकर विवाद खड़ा किया और मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू तथा नगर पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कुर्रे ने कहा कि उन पर अवैध उगाही के आरोप लगाकर उनकी सार्वजनिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
थाने में शिकायत, मानहानि का दावा करने की बात
विक्रम कुर्रे ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से लगाए गए आरोपों से उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने जानकारी दी कि इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही उन्होंने मानहानि का दावा करने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के रामपुर निवासी महतारी वंदन योजना की हितग्राही बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू सविता कौशिक को ‘विष्णु की पाती’ ल...
छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह दिखा रही है।
केशकाल विकासखंड के ग्राम सुरडोंगर में आयोजित विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ...
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा भेजी गई विशेष श्विष्णु की पातीश् नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दिव्यांग दीपक...
साहित्य केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं, संस्कृति, विचारों और जीवन मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के लिबरल आर्ट्स विभाग द्वारा दिनांक 2 एवं 3 नवंबर 2026 को चौथी स्नातकोत्तर शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्...