कोण्डागांव (वीएनएस)। केशकाल विकासखंड के ग्राम सुरडोंगर में आयोजित विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं टॉस कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदनी पोटाई, केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक, तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
बस्तर ओलंपिक का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना, युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना तथा खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के रामपुर निवासी महतारी वंदन योजना की हितग्राही बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू सविता कौशिक को ‘विष्णु की पाती’ ल...
छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह दिखा रही है।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा भेजी गई विशेष श्विष्णु की पातीश् नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दिव्यांग दीपक...
साहित्य केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं, संस्कृति, विचारों और जीवन मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के लिबरल आर्ट्स विभाग द्वारा दिनांक 2 एवं 3 नवंबर 2026 को चौथी स्नातकोत्तर शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्...