राजनांदगांव (वीएनएस)। पशु चिकित्सा पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में विद्यार्थियों को ईमानदारी, नैतिकता एवं पारदर्शिता के प्रति जागरूक करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सत्यनिष्ठा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं संस्थान के अधिकारी-कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन सहायक प्राध्यापिका डॉ. श्वेता जैन के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि भ्रष्टाचार देश की आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक प्रगति में एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार के उन्मूलन में सहयोग देने, कानून के शासन का पालन करने तथा अपने सभी कार्यों को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित करने की शपथ ली। साथ ही न रिश्वत लेने और न ही रिश्वत देने तथा सार्वजनिक हित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों का पालन करने तथा भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की जानकारी संबंधित एजेंसी को देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में शिक्षण सहायक डॉ. विनिता वासनिक, डॉ. सरिता सहित संस्थान के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी सत्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं ईमानदारी की भावना विकसित करना तथा उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक एवं कर्तव्यनिष्ठ पेशेवर के रूप में समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।
मालवीय रोड स्थित दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में मुनि आगम सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में चल रहे समयोपदेश वर्षायोग 2026 के अंतर्गत 6 नवंबर को दैनिक...
जिले के ग्रामीण अंचलों में बाघ के विचरण की लगातार मिल रही खबरों से दहशत का माहौल है।
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रदर्शन करना भीम आर्मी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कानूनी मुश्किल बन गया।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के 1,703 पदों पर भर्ती के ...
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर छह दिवसीय दीपावली महोत्सव के लिए आगमन हो चुका है।
राज्यपाल रमेन डेका ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।