कवर्धा (वीएनएस)। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर छह दिवसीय दीपावली महोत्सव के लिए आगमन हो चुका है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शंकराचार्य छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर, बिलासपुर, सिमगा, बेमेतरा एवं कबीरधाम सहित विभिन्न स्थानों पर भक्तों को दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्रदान करेंगे।
शंकराचार्य का 5 नवंबर को रायपुर आगमन हुआ, जहां से वे बिलासपुर के लिए रवाना हुए। बिलासपुर के चिचिरदा स्थित ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर शंकराचार्य के कृपापात्र शिष्य हरीश शाह के फार्म हाउस ‘कुंज कुटीर’ में उनका प्रवास निर्धारित है। यहां उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया तथा धनतेरस पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा।
7 नवंबर को सिमगा स्थित सपाद लक्षेश्वर धाम में दर्शन
7 नवंबर को प्रातः 9 बजे शंकराचार्य बिलासपुर के चिचिरदा से सिमगा स्थित ‘सपाद लक्षेश्वर धाम’, शंकराचार्य आश्रम ग्राम सलधा के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां दंडी स्वामी श्रीमद् ज्योतिर्मयानंद द्वारा पादुका पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को पूज्यश्री के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
8 नवंबर को भव्य बाइक रैली के साथ होगा कवर्धा आगमन
8 नवंबर को प्रातः 9 बजे शंकराचार्य सपाद लक्षेश्वर धाम से देवरबीजा, थान खम्हरिया होते हुए रणवीरपुर पहुंचेंगे। यहां भक्तों द्वारा भव्य बाइक रैली के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात सिल्हाटी, सहसपुर लोहारा एवं ओड़िया होते हुए उनका कवर्धा आगमन होगा।
कवर्धा पहुंचने पर शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू के निज निवास पर पादुका पूजन का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात ‘विशाला धर्म ध्वज चौक’ में नवीन धर्म ध्वज स्थापित किया जाएगा।
इसके बाद पूज्यश्री ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय के निवास पहुंचेंगे, जहां उपाध्याय परिवार द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। यहां भी श्रद्धालुओं को पूज्यश्री के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होंगे।
महाकाली जन्मोत्सव एवं रात्रि में भव्य महालक्ष्मी पूजन
8 नवंबर को शाम 6 बजे से लक्ष्मी पूजन प्रारंभ होगा। रात्रि 11:45 बजे पूज्यश्री काली मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां महाकाली जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन करेंगे। रात्रि 12:15 बजे पुनः शंकरा भवन, शांतिदीप कॉलोनी पहुंचेंगे। यहां पूरी रात्रि महालक्ष्मी पूजन एवं अभिषेक का कार्यक्रम होगा। इस दौरान श्रद्धालु पूजन एवं अभिषेक के दर्शन कर सकेंगे।
9 नवंबर को टाटीकसा में गोवर्धन पूजा में होंगे शामिल
9 नवंबर को प्रातः 9 बजे पूज्यश्री चरडोंगरी स्थित यदुनाथ गौशाला पहुंचकर गौपूजन करेंगे। इसके पश्चात ग्राम टाटीकसा पहुंचकर गोवर्धन पूजा के धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत उनका पुनः कवर्धा आगमन होगा तथा शंकरा भवनम्, शांतिदीप कॉलोनी में प्रवास रहेगा।
मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली महोत्सव मनाने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उनके आगमन से क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों में विशेष उत्साह और हर्ष का वातावरण है।
मालवीय रोड स्थित दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में मुनि आगम सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में चल रहे समयोपदेश वर्षायोग 2026 के अंतर्गत 6 नवंबर को दैनिक...
जिले के ग्रामीण अंचलों में बाघ के विचरण की लगातार मिल रही खबरों से दहशत का माहौल है।
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रदर्शन करना भीम आर्मी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कानूनी मुश्किल बन गया।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के 1,703 पदों पर भर्ती के ...
राज्यपाल रमेन डेका ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।