अगर आप अपनी गट हेल्थ को बेहतर करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन कुछ फलों के जूस को शामिल करें। इन ड्रिंक्स में प्रीबायोटिक्स, प्रोबायोटिक्स, फाइबर और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो आपके गट माइक्रोबायोम को सपोर्ट करते हैं और अच्छे गट बैक्टीरिया को पोषण देते हैं। डबल बोर्ड-सर्टिफाइड फिजिशियन और इंटरनल मेडिसिन और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. जोसेफ सलहब ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि हेल्दी गट हेल्थ के लिए आप किन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।
गट हेल्थ के लिए पिएं इन फलों के जूस
क्रैनबेरी जूस: क्रैनबेरी जूस में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो हेल्दी गट बैक्टीरिया को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद बायोएक्टिव यौगिक प्रीबायोटिक की तरह काम कर सकते हैं, जो आंत के अच्छे बैक्टीरिया को पोषित करने में मदद करते हैं।
ब्लूबेरी जूस: ब्लूबेरी जूस एंथोसायनिन से भरपूर होता है। ये शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं जो गट माइक्रोबायोम के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसके जूस में मौजूद एंथोसायनिन आंत में पहुंचकर अच्छे जीवाणुओं को बढ़ाते हैं।
संतरे का जूस: संतरे के जूस में विटामिन सी और ऐसे प्लांट कंपाउंड्स होते हैं, जो पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। इसके गूदे और फाइबरयुक्त हिस्से मल त्याग को नियमित रखते हैं, कब्ज से बचाते हैं और आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को पोषित करते हैं।
कीवी जूस: कीवी जूस में विटामिन सी और प्लांट कंपाउंड्स होते हैं। वहीं, पूरी कीवी खाने से फाइबर भी मिलता है, जो कब्ज से राहत दिलाने और मल त्याग को नियमित रखने में मदद करता है।
हॉट कोको: हॉट कोको में कोको पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो आंत के बैक्टीरिया (जिनमें बिफिडोबैक्टीरिया भी शामिल हैं) को प्रभावित करते पाए गए हैं।
इस बात का रखें ध्यान
डॉक्टर कहते हैं कि जहाँ तक हो सके, फलों का जूस निकालने के बजाय उन्हें ब्लेंड करें। ब्लेंड करने से फाइबर बरकरार रहता है, जो एक प्रीबायोटिक की तरह काम करता है और आपके अच्छे गट बैक्टीरिया को पोषण देता है। जूस निकालने पर ज़्यादातर फाइबर निकल जाता है।
एक आम धारणा है कि अल्कलाइन पानी पीने से पेट साफ होता है और मल त्याग बेहतर होता है। हालांकि, इस दावे का समर्थन करने के लिए सीमित वैज्ञानिक प्रमाण उप...
डायबिटीज के मरीजों के लिए खानपान का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि खाने-पीने की चीजें ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकती हैं। ऐस में अक्स...
सर्दियों में संतरा खूब खाया जाता है लेकिन अगर आपको गठिया की बीमारी है तो आपको इस फल से परहेज करना चाहिए। क्योंकि संतरा में विटामिन सी होता है जो हड...
जहां तक वॉक करने के सही समय की बात है, तो खाने के बाद टहलना फायदेमंद हो सकता है। लंच या डिनर के बाद 10 से 15 मिनट की हल्की या मध्यम गति से वॉक करने...
इसका मुख्य कारण ठंड के कारण शरीर में होने वाले बदलाव हैं। जब तापमान कम होता है, तो शरीर खुद को गर्म रखने के लिए ब्लड वेसल्स को सिकोड़ लेता है। इस प...