डायबिटीज के मरीजों के लिए खानपान का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि खाने-पीने की चीजें ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकती हैं। ऐस में अक्सर इसके मरीजों के मन में सवाल रहता है कि डायबिटीज होने पर कौन-से फूड्स खाना फायदेमंद है और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। डॉक्टर सलीम ज़ैदी ने अलग-अलग फूड्स को रैंकिंग दी है और बताया है कि डायबिटीज में कौन-से विकल्प बेहतर हैं और किन चीजों को सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
डायबिटीज में क्या खाना सही और किससे करना चाहिए परहेज?
अंडा और पनीर: अंडा और पनीर खाने से शुगर बिल्कुल भी नहीं बढ़ता है डॉक्टर सलीम ने इन फूड्स को दस में से दस नंबर दिए हैं।
दही: डॉक्टर सलीम कहते हैं कि दही में मौजूद प्रोटीन और फैट शुगर एब्ज़ोर्प्शन को स्लो करते हैं इसलिए उन्होंने उसे दस में से आठ नंबर दिए हैं।
ओट्स: डॉक्टर सलीम के मुताबिक, ओट्स भी डायबिटीज में बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, अगर आप फ्लेवर वाले या इंस्टेंट ओट्स का सेवन करते हैं तो फायदे की जगह आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए वो ज़्यादा फायदे के लिए प्लेन ओट्स के सेवन की सलाह देते हैं।
केला और गेहूं की रोटी : केला वैसे तो हेल्दी फल है लेकिन शुगर के मरीजों के लिए इसका सेवन ज़्यादा फायदेमंद नहीं है क्योंकि यह ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। वहीं, गेहूं की रोटी भी चावल से ज़्यादा फायदेमंद है लेकिन ये भी आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है। डॉक्टर सलीम ने दोनों फूड्स को दस में से पांच नंबर दिया है।
ब्राउन ब्रेड: डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि ब्राऊन ब्रेड ज़्यादातर रिफाइंड आटा यानी मैदे से ही बनाया जाता है। इसमें ब्राउन कलर मिलाया जाता है जो तेजी से आपके शुगर को स्पाइक कर सकता है। डॉक्टर ने इसे दस में से चार नंबर दिया है।
तरबूज: डॉक्टर सलीम ज़ैदी के मुताबिक़, तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज़्यादा है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। हालांकि, इसमें पाने की मात्रा भी ज़्यादा है इसलिए कभी कभार इसका थोड़ा सेवन किया जा सकता है। डॉक्टर ने इसे दस में से चार नंबर दिया है।
सफेद चावल और आम: डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि चावल और आम का सेवन डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इन दोनों को डॉक्टर ने दस में से इन नंबर दिया है।
अगर आप अपनी गट हेल्थ को बेहतर करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन कुछ फलों के जूस को शामिल करें। इन ड्रिंक्स में प्रीबायोटिक्स, प्रोबायोटिक्स, फाइबर...
एक आम धारणा है कि अल्कलाइन पानी पीने से पेट साफ होता है और मल त्याग बेहतर होता है। हालांकि, इस दावे का समर्थन करने के लिए सीमित वैज्ञानिक प्रमाण उप...
सर्दियों में संतरा खूब खाया जाता है लेकिन अगर आपको गठिया की बीमारी है तो आपको इस फल से परहेज करना चाहिए। क्योंकि संतरा में विटामिन सी होता है जो हड...
जहां तक वॉक करने के सही समय की बात है, तो खाने के बाद टहलना फायदेमंद हो सकता है। लंच या डिनर के बाद 10 से 15 मिनट की हल्की या मध्यम गति से वॉक करने...
इसका मुख्य कारण ठंड के कारण शरीर में होने वाले बदलाव हैं। जब तापमान कम होता है, तो शरीर खुद को गर्म रखने के लिए ब्लड वेसल्स को सिकोड़ लेता है। इस प...