कांकेर जिले में 111 जर्जर और 26 भवनविहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए तैयार किया गया प्रस्ताव

Posted On:- 2026-11-03





रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक सुचारु, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए उचित मूल्य दुकानों के भवनों की स्थिति में सुधार की पहल की जा रही है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहतत संचालित दुकानों की भौतिक स्थिति और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जर्जर भवनों की मरम्मत, नवीन उचित मूल्य दुकान सह गोदाम निर्माण तथा भवनविहीन दुकानों के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उत्तर बस्तर कांकेर को प्रेषित किया गया है।
कांकेर जिले में संचालित कुल 496 उचित मूल्य दुकानों में से 111 दुकानें सह गोदाम के भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं, वहीं 26 उचित मूल्य दुकानें स्वयं के भवन के अभाव में अन्य शासकीय भवनों में संचालित हो रही हैं। इसके साथ ही 07 नवीन उचित मूल्य दुकानों के लिए भी आवश्यकतानुसार भवन निर्माण एवं सुविधाओं के विकास की आवश्यकता चिन्हांकित की गई है।
इस पहल का उद्देश्य उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए सुरक्षित एवं बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराना, खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था मजबूत करना तथा राशन वितरण प्रणाली को अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाना है। भवनों के सुधार एवं नवीन निर्माण से उचित मूल्य दुकानों के संचालन में सुविधा बढ़ेगी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के हितग्राहियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।



Related News
thumb

पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल के खाते में पहुंचे 10 लाख रुपये

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत बालोद जिले की बालिका सुश्री मोनिका बघेल को 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता रा...


thumb

रायपुर जिले में उचित मूल्य दुकानों से शक्कर की आपूर्ति एवं वितरण जारी

रायपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में शक्कर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप...


thumb

राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अवि...

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में सशक्त नारी, युवा उड़ान की केंद्रीय थीम पर जिला स्त...


thumb

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर बालाजी बिल्डर्स पर 20 लाख रुप...

छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों का विक्रय करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई ...