संभागायुक्त ने बिहारपुर के प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर निलंबित किया

Posted On:- 2026-11-03





रायपुर(वीएनएस)।सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने प्रशासनिक कार्यों में शिथिलता, कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए सूरजपुर जिले के बिहारपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार श्री करमचंद जाटवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संभागायुक्त द्वारा यह कार्रवाई प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को सूरजपुर जिले के ग्राम कुबेरपुर में ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद उत्पन्न कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने में प्रभारी तहसीलदार श्री जाटवर द्वारा प्रशासनिक शिथिलता बरतने तथा शासकीय सेवक के रूप में अपने दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने का मामला सामने आया था। प्राप्त प्रतिवेदन में उनके कार्य व्यवहार को शासकीय सेवा की गरिमा के विपरीत एवं गंभीर कदाचार की श्रेणी में माना गया है।
संभागायुक्त श्री दुग्गा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्री जाटवर के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के प्रावधानों के विपरीत पाया है। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में श्री करमचंद जाटवर का मुख्यालय कार्यालय संभागीय पटवारी प्रशिक्षण शाला, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।



Related News
thumb

पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल के खाते में पहुंचे 10 लाख रुपये

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत बालोद जिले की बालिका सुश्री मोनिका बघेल को 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता रा...


thumb

कांकेर जिले में 111 जर्जर और 26 भवनविहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए ...

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक सुचारु, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए उचित मूल्य दुकानों के भवनों की स्थिति में सु...


thumb

रायपुर जिले में उचित मूल्य दुकानों से शक्कर की आपूर्ति एवं वितरण जारी

रायपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में शक्कर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप...


thumb

राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अवि...

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में सशक्त नारी, युवा उड़ान की केंद्रीय थीम पर जिला स्त...


thumb

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर बालाजी बिल्डर्स पर 20 लाख रुप...

छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों का विक्रय करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई ...