बेमेतरा (वीएनएस)। जिले में विगत दिनों आए अर्नब तूफान के प्रभाव से खरीफ फसलों को हुए नुकसान के आकलन हेतु आज उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना ने विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कठिया एवं जेवरा का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि, फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
निरीक्षण में पाया गया कि दोनों ग्रामों में लगभग 5 से 10 प्रतिशत फसल आंशिक रूप से गिरी हुई है, जबकि कृषकों द्वारा भी नुकसान कम होना बताया गया। साथ ही लगभग 85 प्रतिशत फसल अपरिपक्व अवस्था में पाई गई।
किसानों को दी गई सलाह
किसानों को सलाह दिया गया कि जिन खेतों में फसल गिरने के साथ पानी भराव है, वे तत्काल अतिरिक्त पानी की निकासी करें। जिन कृषकों ने फसल कटाई के बाद उपज खेत में ही रखी है और बारिश से नुकसान हुआ है, वे 72 घंटे के भीतर फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर अनिवार्य रूप से सूचना दें, ताकि बीमा लाभ मिल सके।
उन्होंने मैदानी अमले को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग से समन्वय कर प्रभावित कृषकों की जानकारी संकलित करें और पात्र किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र RBC 6(4) के तहत राहत राशि दिलाने की कार्रवाई करें।
उप संचालक कृषि ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग फसलों की स्थिति पर सतत निगरानी रख रहा है और प्रभावित किसानों को शासन की योजनाओं के अनुरूप हर संभव सहायता दी जाएगी।
शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक आसान तरीके से पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र उपयोगी साबित हो रहा है। इसके माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान ...
राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा की भिलाई सिविक सेंटर शाखा में पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा के प्रति जागर...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वा...
सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित एकदिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
कोरबा शहर के घन्टाघर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। यहाँ विभिन्न विभागों द्वारा शासन ...
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व प्रशासन तथा नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम ने मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया।